फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shyamganj market came under control but Allen club and Fort Market still heavy on lockdown

श्यामगंज बाजार काबू में आया मगर एलन क्लब और किला मंडी अब भी लॉकडाउन पर भारी

Mon, 20 Apr 2020 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Shyamganj market came under control but Allen club and Fort Market still heavy on lockdown
किला बाजार में लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

श्यामगंज बाजार की गलियां दूसरे दिन भी सुनसान मगर सब्जी मंडियों में भीड़भाड़ बरकरार

विज्ञापन
बरेली। श्यामगंज का मेन किराना बाजार के साथ उससे जुड़ी गलियों का बाजार रविवार को दूसरे दिन भी अफसरों के काबू में रहा। मेन बाजार में काफी कम भीड़भाड़ के साथ सिर्फ थोक कारोबार हुआ और अब तक अवैध रूप से खोले जा रहे रैली गोदाम, मिर्च और चीनी वाली गलियों में सन्नाटा छाया रहा। हालांकि बरेली में लॉकडाउन की स्थिति पर शासन की ओर से असंतोष जताए जाने के बावजूद एलन क्लब और किला सब्जी मंडी को देखने कोई नहीं पहुंचा जहां रविवार को भी जमकर भीड़भाड़ रही।
प्रशासन की लगातार निगरानी और सख्ती के बाद श्यामगंज थोक बाजार में काफी हद तक सुधार दिखने लगा है। अब बाजार में सिर्फ वही लोग पहुंच रहे हैं जिन्हें यहां थोक में खरीदारी करनी है। व्यापारियों का सामान भी एक ही गेट से अंदर पहुंच रहा है। लगातार सख्ती के बाद अब दुकानदार खुद ही लोगों को रिटेल में कुछ भी सामान देने से इनकार करने लगे हैं। रविवार को साप्ताहिक अवकाश के दिन भी थोक बाजार रोज की तरह खुला। करीब 50 दुकानों पर शनिवार की तरह दोपहर दो बजे तक कामकाज हुआ और इसके बाद व्यापारी अपना शटर गिराकर खुद ही चले गए।
विज्ञापन

उधर, नगर निगम के सामने एलन क्लब और किला सब्जी मंडियां रविवार को भी प्रशासन के कायदों और हिदायतों को ठेंगा दिखाती रहीं। रिटेल की ये दोनों मंडियां रोज की तरह अवैध रूप से रविवार को भी सुबह पांच बजे खुल गईं और कई घंटों तक यहां भीड़भाड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली का सुभाषनगर अब तक हॉटस्पॉट की सूची से हटा नहीं है, इसके बावजूद नगर निगम की एलन क्लब, कुतुबखाना और किला मंडियों में जमकर भीड़ उमड़ रही है। एलन क्लब सब्जी मंडी में स्थिति ज्यादा खराब है। रविवार सुबह एलन क्लब रोज से ज्यादा भीड़भाड़ रही। ठेकेदार और नगर निगम स्टाफ ने फजीहत बचने के लिए यह सूची भर चस्पा कर दी कि यहां रिटेल ग्राहकों का प्रवेश वर्जित है जबकि असल में यह मंडी ही रिटेल कारोबार की है। थोक मंडी सिर्फ डेलापीर में है।

एलन क्लब जैसी रिटेल सब्जी मंडियों में जुट रही भीड़ पर काबू पाने के लिए नगर निगम कार्रवाई करने के लिए अधिकृत है। नगर आयुक्त इन मंडियों में लॉकडाउन का पालन कराएंगे। - नितीश कुमार, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed