फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shutdown for maintenance works, power cut in many localities

Bareilly News: अनुरक्षण कार्यों के लिए शटडाउन, कई मोहल्लों की बिजली ठप

Fri, 14 Feb 2025 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Shutdown for maintenance works, power cut in many localities
बरेली। घोषित-अघोषित बिजली कटौती मुसीबत बनी हुई है। बृहस्पतिवार को छह सब स्टेशनों से जुड़े इलाकों में अनुरक्षण कार्यों के चलते कई मोहल्लों में बिजली संकट रहा। डीडीपुरम, कोहाड़ापीर समेत विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति घंटों ठप रही।
विज्ञापन

शाहदाना सबस्टेशन के 11 केवी फीडर शास्त्री मार्केट और आजमनगर में पेड़ों की छंटाई की वजह से दोपहर तीन बजेे तक आपूर्ति ठप रही। वहीं, डीडीपुरम सबस्टेशन के बृह्मपुरा फीडर पर शाम 4 बजे तक का शटडाउन रहा। जर्जर केबल बदलने के चलते कोहाड़ापीर सबस्टेशन के धोबी चौराहा सहित अन्य मोहल्लों में पूर्वाह्न 11 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन

कोहाड़ापीर के ही 11 केवी फीडर अशोक नगर में भी काम कराने के चलते विभिन्न इलाकों में आपूर्ति ठप रही। किला, बाकरगंज, हुसैन बाग, खन्नू मोहल्ला, रामपुर रोड आदि में लोकल फाॅल्ट से उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



आज यहां बंद रहेगी आपूर्ति



अधिशासी अभियंता सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मिशन कंपाउंड से जुड़े किला फीडर पर ट्रांसफार्मर पर काम होगा। इससे सुनारों वाली गली, गंगा महारानी मंदिर समेत अन्य जगह पर शटडाउन रहेगा। साथ ही सिविल लाइंस तृतीय के 11 केवी फीडर कालीबाड़ी पर केबल बदलने के चलते सुबह 10 से लेकर शाम पांच बजे तक कालीबाड़ी, फालतूनगंज, पुराना बस अड्डा, शाहमतगंज बाजार आदि क्षेत्रों में आपूर्ति ठप रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed