फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shriram's nature is gentler than all the gods

Bareilly News: श्रीराम का स्वभाव सभी देवताओं से कोमल

Tue, 28 Mar 2023 02:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 28 Mar 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Shriram's nature is gentler than all the gods
बरेली। खुशहाली फाउंडेशन की ओर से मॉडल टाउन स्थित श्रीहरि मंदिर में संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के दूसरे दिन सोमवार को संत विजय कौशल महाराज ने मर्यादा पुरुषोत्तम का अर्थ समझाया। उन्होंने भागवान के स्वरूपों का भी वर्णन किया। इस दौरान श्रीराम के जयकारे लगाए गए।
विज्ञापन

रविवार से शुरू हुई राम कथा के दूसरे दिन कथाव्यास ने कहा कि भगवान राम का स्वभाव सभी देवताओं से कोमल और सरल है। विषम परिस्थितियों में भी उन्होंने मर्यादा से समझौता नहीं किया और वह मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम कहलाए गए। भगवान राम ने शत्रुओं के बीच भी एक अमिट लकीर खींची। इसलिए उनके शत्रु भी उनका यशोगान करते हैं। मनुष्य को समस्त व्यस्तताओं के बावजूद भी श्रीराम कथा श्रवण का अवसर नहीं छोड़ना चाहिए। क्योंकि रामकथा न केवल दुखों को दूर करती है। साथ ही जीवन के सभी प्रकार के संशय को भी दूर करती है। संशय ग्रंथ पढ़ने से दूर नहीं होता वरन सत्संग से होता है।
विज्ञापन

भगवान के स्वभाव के गुणगान को ही राम कथा कहते हैं। यह हमें दो बातों का बोध कराती है। पहली की भगवान कौन है और दूसरी की भगवान कैसे हैं। उन्होंने बताया कि जिस तरह से सौ डिग्री ताप पर गर्म होने के बाद ही पानी भाप बनता है। उसी तरह पूरी श्रद्धा व भक्ति से कठिन तपस्या करने के बाद ही ईश्वर की प्राप्ति संभव है। सत्य पर चलने का मार्ग कठिन तो है पर सफलता अवश्य मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संत विजय कौशल महाराज ने कभी राम बनके कभी श्याम बनके भजन के साथ कथा का समापन किया। कथा का संचालन डॉक्टर ब्रजेश यादव ने किया। विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ. राघवेंद्र शर्मा, श्याम बिहारी लाल, राजीव अग्रवाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के डॉ कृष्ण गोपाल, धर्मेंद्र, अशोक, ओमवीर आदि ने कथा व्यास का स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. विनोद पागरानी, समिति अध्यक्ष अतुल खंडेलवाल, समीर मोहन, अमित अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति रश्मि पटेल, दुर्विजय सिंह शाक्य, विष्णु अग्रवाल, आदित्य प्रकाश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed