फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   shri Janmashtami 2023 celebrations in bareilly temples

Janmashtami 2023: आधी रात को जन्मेंगे कन्हाई... बरेली के भक्तों में खुशियां छाईं; मंदिरों में भव्य सजावट

Thu, 07 Sep 2023 04:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 07 Sep 2023 04:33 PM IST
सार

बरेली के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में भव्य सजावट की गई है। मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर को भी रंग-बिरंगी विद्युत रोशनी से सजाया गया है। हर तरफ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम मची हुई है। 

विज्ञापन
shri Janmashtami 2023 celebrations in bareilly temples
श्रीबांकेबिहारी मंदिर, बरेली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। बुधवार शाम से ही शहर के मंदिर रंग-बिरंगी विद्युत रोशनी से जगमगा उठे। मंदिरों में झांकियां सज गई हैं, जिन्हें देर रात तक अंतिम रूप देने की कवायद चलती रही। मंदिरों में ठाकुरजी का दिव्य शृंगार, विद्युत सज्जा व फूल बंगला आकर्षण का केंद्र है। भगवान के दर्शन के लिए भी बेहतर व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी हो। 

विज्ञापन


जन्माष्टमी को लेकर कुछ मंदिरों में बुधवार से ही कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। इसके अलावा बृहस्पतिवार को शहर के मंदिरों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इसमें श्रीहरि मंदिर में रात आठ बजे से बाल नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। रात में 12 बजे आरती के बाद प्रसाद वितरण होगा। श्रीबांके बिहारी मंदिर में शाम सात बजे से महिला मंडल की ओर से संकीर्तन व बाल गोपाल नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Janmashtami 2023: बरेली के श्री हरि मंदिर में भव्य सजावट, यहां राधाकृष्ण के युगल रूप में होते हैं दर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर विशेष कार्यक्रम होगा। मारबाड़ीगंज स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर में शाम सात बजे से कीर्तन और भजन संध्या होगी। बिहारीपुर ढाल स्थित ठाकुर बिहारीजी महाराज मंदिर में रात आठ बजे आरती होगी होगी। इसके बाद रात नौ बजे से भजन कीर्तन के कार्यक्रम होंगे। रात 12 बजे अभिषेक के बाद आरती होगा।

श्रीबांके बिहारी मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा 

राजेंद्र नगर स्थित श्रीबांके बिहारी मंदिर से शोभायात्रा व नगर संकीर्तन यात्रा निकाली गई। इसी के साथ मंदिर के वार्षिकोत्सव पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी-श्री राधाष्टमी महोत्सव की शुरुआत हो गई। शोभायात्रा राजेंद्र नगर से चलकर आसपास के इलाकों में घूमती हुई बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। 

यात्रा के दौरान महिला मंडल की ओर से रास्ते भर संकीर्तन किया गया। इसमें शामिल भक्तगण आनंदित होकर संकीर्तन के बोल- गोविंद चले आओ, गोपाल चले आओ... की धुन पर नृत्य करते रहे। शोभायात्रा का नेतृत्व मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विनोद ग्रोवर व दिनेश तनेजा ने किया। 

देवकी विवाह की लीला का किया मंचन

जन्माष्टमी के अवसर पर प्रेमनगर स्थित श्रीकृष्ण लीला स्थल पर ऐतिहासिक लीला का मंचन शुरू हुआ। इसमें बुधवार को देवकी विवाह की लीला का मंचन किया गया। मंचन में दर्शाया गया कि देवकी का विवाह वासुदेव के साथ किया गया। इसके बाद विदा होने के समय कंस को आकाशवाणी होने और देवकी के सातों पुत्रों के मारे जाने तक का भावपूर्ण मंचन किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed