फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Show of action on eight basements... warned the rest

Bareilly News: आठ बेसमेंट पर कार्रवाई का दिखावा... बाकी को चेताया

Fri, 02 Aug 2024 06:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
Show of action on eight basements... warned the rest
बरेली। दिल्ली में हादसे के बाद भी बेसमेंट पर कार्रवाई के नाम पर बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) खानापूर्ति कर रहा है। बीडीए कार्यालय से लेकर उपाध्यक्ष मनिकंडन ए के आवास के आसपास टीम ने बृहस्पतिवार को खानापूर्ति अभियान चलाया। सिर्फ आठ बेसमेंट को सील किया गया। अधिकतर को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। बीडीए की इस कार्रवाई पर व्यापारिक संगठनों ने सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

बीडीए टीम ने डीडीपुरम में अपने कार्यालय व उपाध्यक्ष के आवास के आसपास अभियान चलाया, लेकिन चुनिंदा बेसमेंट को ही सील किया। जहां बेसमेंट में रेस्टोरेंट चल रहे हैं, उन पर कार्रवाई करने के बजाय चेतावनी देकर छोड़ दिया। कहा कि अभी बंद कर लो, नहीं तो बेसमेंट सील कर दिया जाएगा। मौके पर मौजूद व्यापारियों ने बीडीए के इस रवैये को पक्षपाती बताते हुए सवाल भी उठाए, पर उनकी बात को अनसुना कर दिया गया।
विज्ञापन


पहले आपका सील कर दें, फिर बाकी का देखेंगे
राष्ट्र जागरण व्यापार मंडल व ट्रांसपोर्ट यूनियन के उपाध्यक्ष हरीश विज ने बताया कि बीडीए की टीम उपाध्यक्ष के आवास के पास बने बेसमेंट को सील करने पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्रवाई से कोई परेशानी नहीं है, पर बाकी बेसमेंट को भी सील किया जाए। इस पर टीम के लोगों ने कहा- हां कर देंगे, लेकिन पहले आपका हो जाए। इसके बाद टीम सीलबंदी करके चली गई। हरीश का कहना है कि डीडीपुरम चौराहे से लेकर बीडीए उपाध्यक्ष के आवास तक कई बेसमेंट में व्यवसायिक गतिविधियां चल रही हैं। उनके खिलाफ बीडीए ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीलिंग से बचने के लिए लगा दिया बंदी का नोटिस
डीडीपुरम में बेसमेंट में चल रहे एक बड़े होटल के रेस्टोरेंट को सील नहीं किया गया है। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि टीम आई थी। उन्होंने कहा कि इसे बंद कर लो, नहीं तो सील हो जाएगा। इसके बाद संचालक ने रेस्टोरेंट बंद होने का प्रिंट निकालकर बेसमेंट के गेट पर चस्पा कर दिया।

बीडीए पर भारी नेतागिरी
बीडीए कार्यालय के सामने ही अवध प्लाजा के आगे बने एक कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधियां चल रही हैं। यहां रेडिमेड गारमेंट्स के शोरूम हैं। यह कॉम्प्लेक्स सत्ताधारी दल के नेता का बताया जा रहा है। सील करना तो दूर की बात, बीडीए की टीम उस ओर गई तक नहीं।
बेसमेंट मेें चल रही लाइब्रेरी
मढ़ीनाथ में भी बेसमेंट में लाइब्रेरी चल रही है। हनुमानगढ़ी के पास स्थित लाइब्रेरी काफी पुरानी है और शहर में चर्चित है। बीडीए की टीम अभी इस इलाके में नहीं पहुंची है। रामपुर गार्डन, पुराने शहर के जगतपुर, एजाजनगर गौटिया में कई जगह गलियों में बने बेसमेंट में कोचिंग इंस्टीट्यूट चलाए जा रहे हैं।

इन पर हुई कार्रवाई
बीडीए की टीम ने आठ बेसमेंट पर कार्रवाई की है। इनमें डीडीपुरम में एक्सट्रीम काॅमर्स क्लासेज, एकतानगर चौराहे के पास में बेसमेंट में संचालित अरोड़ा स्टेशनरी, रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के पास मिशन कोचिंग इंस्टीट्यूट, रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के सामने आइटी ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट सेंटर, डीडीपुरम में हारमनी बैंक्वेंट हाॅल-पार्टी रेस्टोरेंट, डीडीपुरम में एसबीआई के बगल में एलजी शोरूम का बेसमेंट, बेसमेंट में संचालित जिम को सील किया गया। संवाद

शासन के आदेश पर कार्रवाई चल रही है, स्वीकृत बेसमेंट के अलावा अन्य गतिविधियां संचालित करने वाले बेसमेंट सील होंगे। अगर डीडीपुरम में इस तरह का मामला आया है दिखवाएंगे। जो भी बेसमेंट स्वीकृति के अलावा अन्य गतिविधि करेंगे, निश्चित तौर पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - योगेंद्र कुमार, बीडीए, सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed