{"_id":"6939e131ec2923519b01f9bc","slug":"show-cause-notice-to-rustamnagar-head-and-vdo-bareilly-news-c-4-vns1074-783816-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रुस्तमनगर की प्रधान व वीडीओ को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रुस्तमनगर की प्रधान व वीडीओ को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने 15 दिनों के भीतर साक्ष्यों सहित जवाब मांगा
बरेली। शेरगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत रुस्तमनगर की प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) को विकास कार्यों में गड़बड़ी और घटिया सामग्री प्रयोग करने को लेकर डीएम ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अगले पंद्रह दिन में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर साक्ष्यों समेत जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। ऐसा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
रुस्तमनगर गांव के राहुल देवल, सुरेंद्र कुमार, तेजपाल की शिकायत पर डीएम ने जिला विकास अधिकारी और तकनीकी अधिकारी के रूप में सहायक अभियंता लघु सिंचाई से जांच कराई। जांच अधिकारियों ने दोनों आरोपों में प्रधान मनीशा और ग्राम विकास अधिकारी श्रीकृष्ण को दोषी पाया है।
जांच रिपोर्ट के मुताबिक, गांव में 6.17 लाख रुपये का भुगतान मतीन अहमद के घर से स्वास्थ्य केंद्र तक इंटरलॉकिंग एवं नाली निर्माण में हुआ है। नाली जगह-जगह से क्षतिग्रस्त पाई गई है। ऐसे ही डॉ. शिवस्वरूप के घर से ब्रह्मसेन के मकान तक 1.83 लाख रुपये इंटरलॉकिंग एवं नाली निर्माण पर खर्च हुए हैं। इसमें चार मीटर नाली मौके पर कम पाई गई है और कई जगह पर क्षतिग्रस्त भी मिली है। डीपीआरओ कमल किशोर ने बताया कि डीएम की तरफ से जारी नोटिस का तामीला कराया जा रहा है। संवाद