{"_id":"69e6990bb3b13492950031bd","slug":"shops-were-decorated-again-from-chaupula-to-patel-chowk-bareilly-news-c-4-bly1053-868328-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चौपुला से पटेल चौक तक फिर सज गईं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चौपुला से पटेल चौक तक फिर सज गईं दुकानें
Tue, 21 Apr 2026 02:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ विभाग की ओर से की जा रही कार्रवाई बेअसर साबित हो रही है। शहर में जिन जगहों पर बीते दिनों अतिक्रमण हटाया गया था, वहां फिर से कब्जा कर लिया गया है।
बीते महीने नगर निगम ने चौपुला पुल से लेकर पटेल चौक तक स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण हटाया था। अब यहां दोबारा से सड़क पर फुटपाथ पर कब्जा कर लिया गया है। आलम यह है कि फुटपाथों पर सामान सजाने के साथ-साथ दुकानों के सामने अवैध वर्कशॉप और गैरेज धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं।
इन वर्कशॉप के कारण वाहन सड़क के बीचों-बीच खड़े रहते हैं। इससे दिनभर यातायात बाधित रहता है। आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय दुकानदार अमन ने कहा कि अतिक्रमण की इस समस्या के बारे में विभाग को कई बार लिखित और मौखिक शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई स्थाई समाधान नहीं निकला है।
विज्ञापन
निगम की टीम जब कार्रवाई करने आती है तो कुछ घंटों के लिए सड़क साफ हो जाती है। टीम के जाते ही स्थिति दोबारा पहले जैसी हो जाती है। फुटपाथों पर कब्जे और सड़कों के संकुचित होने से पैदल राहगीरों का चलना भी दूभर है।
स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने नगर निगम से मांग की है कि केवल खानापूर्ति के लिए अभियान चलाने के बजाय अवैध कब्जा करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाए और क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए नियमित निगरानी की जाए। निगम के राजस्व निरीक्षक सच्चिदानंद ने बताया कि जिन जगहों पर दोबारा अतिक्रमण किया है वहां फिर से कार्रवाई की जाएगी।
-- -
पॉश इलाकों से हटाए ठेले, उतारे अवैध होर्डिंग
फोटो
बरेली। नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने सोमवार को शहर के कई इलाकों में अभियान चलाया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त किया गया।
कार्रवाई के दौरान टीम डीडीपुरम, राजेंद्र नगर और शील चौराहे पर पहुंची। टीम को देखते ही सड़क किनारे अवैध रूप से फड़ और ठेले लगाने वाले दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपना सामान समेटकर इधर-उधर भागने लगे।
इस दौरान प्रवर्तन दल ने कई दुकानदारों के स्टॉल जब्त किए। मौके पर ही 10 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। प्रवर्तन दल के प्रभारी सच्चिदानंद ने सख्त लहजे में हिदायत दी कि सड़क किनारे किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में उल्लंघन करने वालों पर कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
दोपहर को नगर निगम ने शहर की सूरत बिगाड़ रहे अवैध होर्डिंग और बैनरों के खिलाफ भी मोर्चा खोला। टीम ने ईंट पजाया चौराहे से अभियान की शुरुआत करते हुए स्टेडियम रोड और प्रभात नगर गेट तक लगे दर्जनों अवैध होर्डिंग को नीचे उतारा। संवाद