{"_id":"6761d35564845437160204da","slug":"shopping-spree-in-sahalag-rs-500-crore-spent-on-the-market-bareilly-news-c-4-lko1064-542915-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सहालग में खरीदारी की होड़, बाजार पर बरसे पांच सौ करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सहालग में खरीदारी की होड़, बाजार पर बरसे पांच सौ करोड़
विज्ञापन
- सराफा, फर्नीचर, कपड़ों, इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों, किराना सहित बरात व्यवस्था पर लोगों ने किया खर्च
बरेली। सहालग में शहरवासियों ने जमकर खरीदारी की। सराफा, फर्नीचर, कपड़ों, इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों, किराना सहित शादी-ब्याह से संबंधित अन्य जरूरी सामानों की खूब बिक्री हुई। कारोबारियों ने इस सहालग के सीजन में पांच सौ करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार होने का अनुमान जताया है।
कारोबारियों के मुताबिक इस साल गर्मी के सीजन में वैवाहिक आयोजन की तिथियां काफी कम रहीं। इस वजह से बाजार की चाल भी सुस्त रही, पर इसकी भरपाई नवंबर-दिसंबर की सहालग में हुई। इस दौरान जिले में करीब ढाई हजार वैवाहिक आयोजन हुए। औसतन एक वैवाहिक आयोजन पर 20 लाख रुपये खर्च के अनुसार जिले में करीब 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार होने का अनुमान है।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अनिल अग्रवाल के मुताबिक कॉस्मेटिक्स, कपड़े, सराफा, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैरिज हॉल, कैटरिंग, फोटो-वीडियो कवरेज, भोजन व्यवस्था, मिठाई, टेंट, बैंडबाजा, डीजे आदि पर आयोजक खर्च करने से पीछे नहीं रहे।
विज्ञापन
सराफा बाजार ने सौ करोड़ से किया शृंगार
बरेली सराफा एसोसिएशन के महामंत्री दिनेश अग्रवाल के मुताबिक गहनों के बिना वैवाहिक आयोजन अधूरे होते हैं। सोने और चांदी की कीमतों में तेजी के दौरान तमाम लोगों ने धनतेरस, नवरात्र के दौरान ही सहालग के लिए खरीदारी कर ली थी। वहीं, कुछ लोग कीमतों में गिरावट की राह देख रहे थे, जिन्होंने सहालग के दौरान खरीदारी की। अनुमानित करीब सौ करोड़ रुपये के गहनों की बिक्री हुई।
फर्नीचर, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स पर 125 करोड़ खर्च
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल के मुताबिक सहालग में बेड, सोफा सेट, कुर्सी आदि फर्नीचर की बिक्री 50 करोड़ रुपये की रही। कपड़ों का कारोबार 30 करोड़ के पार रहा। 45 करोड़ के टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, माेबाइल फोन आदि इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण बिके।
बरात की चकाचौंध में खर्च किए 200 करोड़ रुपये
उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता के मुताबिक बरात की सेवा में कोई कसर न रहे, इसके लिए बरातघर, भोजन व्यवस्था (कैटरिंग), टेंट, डेकोरेशन, आतिशबाजी, बैंडबाजा, डीजे, बग्घी आदि का कारोबार अनुमानित दो सौ करोड़ का रहा। कॉस्मेटिक, गिफ्ट आइटम, गृहस्थी के अन्य सामानों पर भी 75 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च का अनुमान है। अमर उजाला ब्यूरो