फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shohde was harassing the student for two months

Bareilly News: दो महीने से छात्रा को परेशान कर रहे थे शोहदे

Wed, 11 Oct 2023 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 02:48 AM IST
विज्ञापन
Shohde was harassing the student for two months
बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र में छात्रा को ट्रेन के सामने फेंकने की घटना अनायास नहीं हुई, शोहदे उसे करीब दो महीने से रास्ते में रोककर परेशान कर रहे थे। आरोपियों के परिवार और पुलिस से की गई शिकायत पर भी कोई गौर नहीं दिया गया।
विज्ञापन


जिस छात्रा के साथ घटना हुई, वह पिछड़ी जाति के परिवार से ताल्लुक रखती है। उसकी ताई इस समय गांव की प्रधान हैं। गांव निवासी एक युवक उसे करीब दो महीने से परेशान कर रहा था। वह अपने दोस्तों के साथ अक्सर रास्ते में उसे रोक लेता था। छात्रा के साथ ही अन्य लोगों ने उसकी शिकायत परिजनों से की। बताते हैं कि शुरू में छात्रा के परिजनों ने अपने परिवार में प्रधानी होने की वजह से शिकायत से बचाव किया पर सिर के ऊपर से पानी गुजरने पर आरोपी के परिजनों से शिकायत की। उन्होंने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। परिवार ने पुलिस से भी शिकायत की पर सीबीगंज थाना पुलिस ने गांव में जाकर जांच पड़ताल करना भी मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन


इसका नतीजा ये हुआ कि छात्रा अब जीवन के लिए संघर्ष कर रही है। अब छात्रा का परिवार भी अफसोस कर रहा है कि समय रहते ही अधिकारियों से शिकायत क्यों नहीं की गई। छात्रा के अधिवक्ता चाचा ने बताया कि उन्हें इस तरह की घटना का जरा भी आभास नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन




सुबह तक ऑपरेशन चलने का दावा

अस्पताल के संचालक डॉ. ओपी भास्कर ने बताया कि छात्रा के दोनों पैर घुटने से नीचे कट गए हैं। उसका बायां हाथ भी कटा है। डॉक्टर विपुल उसका ऑपरेशन कर रहे हैं जो बुधवार सुबह तक चल सकता है। बताया कि हालत चिंताजनक है, प्रयास किया जा रहा है कि छात्रा का जीवन बच जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed