फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   shoes stolen in ac train, grp searching theif

सुपरफास्ट एसी ट्रेन में चोरी हुए जूते ढूंढ रही जीआरपी

Wed, 18 May 2022 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:13 AM IST
विज्ञापन
shoes stolen in ac train, grp searching theif
बरेली। दिल्ली-लखनऊ एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करने वाला कोई यात्री जूते चुरा सकता है, यह यकीन करना थोड़ा मुश्किल है लेकिन लखनऊ के एक शख्स ने न सिर्फ यह आरोप लगाया है बल्कि एफआईआर भी दर्ज कराई है। इसके बाद बरेली जंक्शन की जीआरपी जूते चुराने के आरोपी यात्री की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

एफआईआर लखनऊ के गोमतीनगर में रहने वाले हरपाल सिंह ने दर्ज कराई है, जिनके मुताबिक वह पांच मई को दिल्ली-लखनऊ एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में गाजियाबाद से लखनऊ जा रहे थे। ट्रेन के एसी थर्ड में बी-4 कोच की 49 नंबर उनकी सीट थी। सामने 50 नंबर सीट पर दूसरा यात्री बैठा था। हरपाल के मुताबिक रात में वह अपनी सीट पर सो गए। लखनऊ पहुंचने के बाद आंख खुली तो देखा कि उनके जूते गायब थे। सीट नंबर 50 पर बैठा यात्री रास्ते में किसी स्टेशन पर उतर चुका था और उसके पुराने जूते वहीं पड़े हुए थे।
विज्ञापन

हरपाल सिंह ने जूते चोरी होने की लिखित शिकायत लखनऊ जीआरपी में की लेकिन लखनऊ जीआरपी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया लेकिन हरपाल थाना जीआरपी लखनऊ जंक्शन के रोज चक्कर काटने शुरू कर दिए। आखिरकार लखनऊ जीआरपी ने सीट नंबर 50 पर यात्रा करने वाले यात्री के बारे में छानबीन की तो पता चला कि उसका नाम प्रशांत है और वह बरेली में ही उतरा है। इसके बाद बरेली जीआरपी को मामले की जानकारी दी गई। जीआरपी ने जूते चोरी की एफआईआर दर्ज करके जूतों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूते चुराने के आरोपी प्रशांत नाम के यात्री की डिटेल पता की जा रही है। उसके पीएनआर से उसका पता लग जाएगा। चोरी की रिपोर्ट दर्ज हो गई है। जल्द ही चोरी किए गए जूतों की बरामदगी कर ली जाएगी। - इंस्पेक्टर ध्रूव कुमार, जीआरपी जंक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed