फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   shlatar hous

मोहनपुर ठिरिया स्लाटर हाउस बंद करने के आदेश

Wed, 10 Dec 2014 07:31 PM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 10 Dec 2014 07:31 PM IST
विज्ञापन
shlatar hous

नगर निगम का मोहनपुर ठिरिया स्लाटर हाउस बंद करने के आदेश दिए गए हैं। ये स्लाटर हाउस निर्धारित मानक के अनुरूप नहीं चल रहा था। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने जांच के बाद स्लाटर हाउस बंद करने के लिए नगर निगम को नोटिस दिया था। इसके बाद नगर आयुक्त ने स्लाटर हाउस बंद करने के आदेश जारी कर दिए। स्लाटर हाउस 13 दिसंबर से बंद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

नगर निगम के रिकार्ड के मुताबिक मोहनपुर ठिरिया स्लाटर हाउस में प्रतिदिन 60 बड़े जानवर काटे जाते थे। हालांकि स्लाटर हाउस में कटने वाले जानवरों की संख्या सरकारी आंकड़ों से कहीं ज्यादा है। नगर निगम को प्रति पशु 25 रुपये राजस्व प्राप्त होता है। स्लाटर हाउस में बीते तीन साल से कोई डॉक्टर तैनात नहीं है। इससे रोजाना कटने वाले पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण नहीं होता है। दूसरी बात स्लाटर हाउस में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी नहीं लगा है। इससे स्लाटर हाउस में कटने वाले पशुओं का वेस्ट और खून बहकर नकटिया नदी से होकर रामगंगा के जल को प्रदूषित करता है। पूर्व वर्ती यूपीए सरकार के कार्यकाल में इस स्लाटर हाउस को मार्डन बनाने की बात हुई थी। इसमें स्लाटर हाउस कवर्ड कराने के साथ मशीन से जानवर कटना और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाना शामिल था। इस दिशा में कोई प्रगति नहीं हो पायी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 16 अक्टूबर 2014 को स्लाटर हाउस बंद करने के लिए नगर निगम को नोटिस भेजा था। उस समय नगर निगम ने पीसीबी को भेजे स्पष्टीकरण में स्लाटर हाउस मार्डन बनाने की प्रक्रिर्या का हवाला देकर छह माह की मोहलत मांगी थी। नगर आयुक्त शीलधर सिंह यादव ने न्यायालय के अनुपालन और पीसीबी के नोटिस के मद्देनजर स्लाटर हाउस बंद करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


‘स्लाटर हाउस बंद करने के बारे में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का पत्र आया था। इसको देखते हुए स्लाटर हाउस बंद करने के आदेश दिए गए हैं।’ उत्तम कुमार वर्मा, पर्यावरण अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed