{"_id":"5f6a603d8ebc3e80fc636d43","slug":"shivpuri-village-shook-by-the-terror-of-nekar-dhari-pankhia-gang-bareilly-news-bly4206939182","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेकर धारी पंखिया गैंग की दहशत से कांप उठा शिवपुरी गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेकर धारी पंखिया गैंग की दहशत से कांप उठा शिवपुरी गांव
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
दारू पार्टी करके घर में घुसे बदमाश, कंटीले तारों में फंसकर एक गिरा
विज्ञापन
शरीर पर तेल लगाकर आए थे बदमाश, ग्रामीणों ने पकड़ा तो फिसल गए
फतेहगंज पूर्वी। शरीर पर तेल लगाकर और नेकर पहनकर पूरी तैयारी से आने के बावजूद पंखिया गैंग के बदमाश ग्रामीणों की हिम्मत के आगे बेबस हो गए। काफी होशियारी के बाद भी उनका एक साथी पकड़ में आ गया। हालांकि घटना के दौरान पूरा गांव गैंग की दहशत से कांप उठा था।
पकड़े गए बदमाश गबरू से पूछताछ में पुलिस को गैंग के बारे में काफी अहम सुराग हाथ लगे हैं। गबरू ने बताया कि वे लोग अक्सर शिवपुरी और आसपास के गांवों में आते रहते हैं। सूर्य प्रताप के घर पर पहले से नजर थी। तीन लोग बाइक से शिवपुरी पुलिया पर आए थे। पुलिया पर पहले शराब पी और फिर कपड़े उतारकर शरीर पर तेल लगाया। इसके बाद आठ फुट ऊंची दीवार फांदकर सूर्य प्रताप के घर में घुस गए। घटना के दौरान जब उन्हें ग्रामीणों के आने का अहसास हुआ तो दीवार कूदकर भागने लगे। बाकी दोनों साथी तो भाग निकले पर वह दीवार पर चढ़ने के बावजूद कांटेदार तारों में फंसकर गिर गया और गांव वालों के हाथ लग गया। ग्रामीणों का कहना था कि तीनों बदमाश सिर्फ नेकर पहने थे। बाकी दोनों बदमाशों को भी पकड़ लेते पर उनके शरीर पर इतना तेल लगा था कि पकड़ते ही वे फिसल जाते थे।
विज्ञापन
दूसरे प्रांतों-शहरों में करते हैं वारादात
बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर के सीमावर्ती इलाके में रामगंगा किनारे बसे पंखियों के गांवों में कई नामी बदमाश हैं। नई पीढ़ी के पंखिया भी अपराध की दुनिया में उतर जाते हैं। हालांकि ये अपने गांव या आसपास इलाकों में वारदात करने से परहेज करते हैं। ये अक्सर दूसरे प्रांतों और शहरों में ही लूट, डकैती, एटीएम काटने की वारदातें करते हैं। स्थानीय पुलिस से दोस्ताना ताल्लुकात रखते है। यहां अपराध न करने और चढ़ावा देते रहने की वजह से पुलिस कभी अपनी ओर से इन पर हाथ नहीं डालती है। लंबे समय बाद पंखिया गैंग ने स्थानीय स्तर पर वारदात की और उसमें फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
शरीर पर तेल लगाकर आए थे बदमाश, ग्रामीणों ने पकड़ा तो फिसल गए फतेहगंज पूर्वी। शरीर पर तेल लगाकर और नेकर पहनकर पूरी तैयारी से आने के बावजूद पंखिया गैंग के बदमाश ग्रामीणों की हिम्मत के आगे बेबस हो गए। काफी होशियारी के बाद भी उनका एक साथी पकड़ में आ गया। हालांकि घटना के दौरान पूरा गांव गैंग की दहशत से कांप उठा था।