फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shivpal Yadav Says Guaranteed job to Every young man of every family

हर परिवार के एक नौजवान को नौकरी की गारंटी : शिवपाल यादव

Fri, 26 Apr 2019 11:03 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 26 Apr 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Shivpal Yadav Says Guaranteed job to Every young man of every family
शिवपाल सिंह यादव

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि चुनाव में सत्ता की ताकत मिली तो प्रत्येक परिवार के एक बेरोजगार बेटे अथवा बेटी को उनकी पार्टी नौकरी की गारंटी देगी। वह शुक्रवार को दोपहर खिरनीबाग के जीआईसी ग्राउंड पर पार्टी प्रत्याशी नरवीर कठेरिया उर्फ फौजी के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना अनवार रजा के साथ निर्धारित समय से करीब तीन घंटा देरी से पहुंचे शिवपाल ने आठ मिनट के संक्षिप्त भाषण की शुरुआत भाजपा के खोखले वादों की याद दिलाते हुए की। उन्होंने कहा कि 2014 के चुनाव से पहले भाजपा ने कहा था कि अच्छे दिन आएंगे, लेकिन नहीं आए। काला धन वापस लाने, 15-15 लाख रुपये खातों में भेजने, किसानों की आय दोगुनी करने और दो करोड़ नौकरी के वादे किए। भ्रष्टाचार खत्म करने की बात की, लेकिन भ्रष्टाचार बढ़ा और अब किसी भी कार्यालय में कोई काम पैसे के बगैर नहीं हो रहा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अन्य पार्टियां पहले ही जनता का विश्वास खो चुकी हैं और अब सिर्फ प्रसपा पर लोगों को भरोसा है। पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में किसान, मजदूर, नौजवान, महिलाओं, दलितों आदि सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा है। शिवपाल ने कहा कि जनता के इसी भरोसे के बूते छह माह में संगठन तैयार कर 11 राज्यों में 55 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि अगर 30 सीटों पर प्रसपा चुनाव जीतती है तो कोई भी सरकार हमारे बगैर नहीं बनेगी और ऐसी दशा में प्रदेश में भी हमारी सरकार बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed