फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shivpal Yadav made big allegation against the police before voting in Budaun

UP: 'चुनाव प्रभावित कर रही पुलिस, सपा कार्यकर्ताओं को उठाया'; मतदान से पहले शिवपाल यादव का बड़ा आरोप

Sun, 05 May 2024 12:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 May 2024 12:01 PM IST
सार

Budaun News: बदायूं जिले में सात मई को मतदान होना है। इससे पहले सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस बेवजह सपा के कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है। पुलिस ने 40 कार्यकर्ताओं को उठा लिया है। 

विज्ञापन
Shivpal Yadav made big allegation against the police before voting in Budaun
सपा नेता शिवपाल सिंह यादव - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं में मतदान से पहले सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने पुलिस पर सपा कार्यकर्ताओं को परेशान करने आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि थानेदार चुनाव को प्रभावित करना चाहते हैं। पुलिस ने सपा समर्थकों के घरों पर छापा मारा, तो कई के घरों में तोड़फोड़ की। यहां तक 40 कार्यकर्ताओं को बेवजह थाने उठाकर ले गई। जब जानकारी करने के लिए कॉल की गई तो थानेदारों के सीयूजी नंबर बंद थे। जनप्रतिनिधियों, प्रत्याशी का एसओ कॉल नहीं उठाएंगे तो क्या होगा? रात दो बजे एसएसपी की कॉल रिसीव हुई। 

विज्ञापन


सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/ डीएम मनोज कुमार से मिलकर यह शिकायत की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से वार्ता में पूरी जानकारी दी। शिवपाल ने कहा कि जिले में पुलिस, सरकार के दबाव में काम कर रही है। यही वजह है कि शहर कोतवाली, थाना मूसाझाग, बिनावर, कुंवरगांव, रजपुरा, सहसवान, वजीरगंज के थानाध्यक्ष लगातार सपा समर्थकों  के घर दबिश दे रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावी दांव: सपा या भाजपा किसकी होगी जीत? वकीलों ने दो-दो लाख रुपये की लगाई शर्त; अनुबंध पत्र वायरल

सपा नेता ने पुलिस पर लोगों को धमकाने का आरोप लगाया। पुलिस कह रही है कि वे बूथ पर नहीं जाओंगे, वोट नहीं डालोगे, एजेंट नहीं बनोगे। यहां तक कि मूसाझाग थाना क्षेत्र में 31 लोगों का धारा 151 में चालान तक कर दिया गया है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि पहले भी शिकायत की गई है। दिल्ली और लखनऊ में सपा का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करेगा। कोई हल नहीं निकलेगा तो आगे की रणनीति पर विचार करेंगे।

Trending Videos

सियासी वार भी किया
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सरकार के दबाव में यह काम हो रहा है, क्योंकि भाजपा का जनाधार खिसक चुका है। भाजपा साफ होने जा रही है। हम गड़बड़ी नहीं होंने देंगे। परेशानी जरूर होगी, थाने जाना पड़ा तो जाएंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी पर कहा कि आएंगे चले जाएंगे। अपने प्रदेशों में कुछ कर नहीं पा रहे हैं। कोई सुन नहीं रहा इनकी। कहा कि इनकी सब बड़ी-बड़ी बैठकें फ्लॉप हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed