फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lawyers bet two lakh rupees each on BJP and SP victory in Election 2024

चुनावी दांव: सपा या भाजपा किसकी होगी जीत? वकीलों ने दो-दो लाख रुपये की लगाई शर्त; अनुबंध पत्र वायरल

Sun, 05 May 2024 11:03 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 May 2024 11:03 AM IST
सार

बदायूं में चुनाव नतीजे को लेकर शर्त लगाने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दो अधिवक्ताओं ने बाकायदा लिखापढ़ी में सपा और भाजपा की हार-जीत को लेकर दो-दो लाख रुपये की शर्त लगाई है। 

विज्ञापन
Lawyers bet two lakh rupees each on BJP and SP victory in Election 2024
दोनों अधिवक्ताओं का अनुबंध पत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं लोकसभा क्षेत्र में सात मई को मतदान होना है। ऐसे में सियासी सरगर्मियां चरम पर हैं। राजनीतिक दलों ने अपने-अपने प्रत्याशी के प्रचार में पूरी ताकत झोंकी। अब फैसला जनता के हाथ में है। नतीजे चार जून को आएंगे, लेकिन समर्थक अभी से ही हार जीत के दावों पर तगड़ा दांव लगा रहे हैं। चुनावी हार-जीत पर शर्त लगाने का हैरान करने वाला मामला भी सामने आया है। इसका अनुबंध पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


बदायूं में चुनाव नतीजे को लेकर दो अधिवक्ताओं ने बाकायदा लिखापढ़ी में दो-दो लाख रुपये का अनुबंध किया है। भाजपा और सपा प्रत्याशी के हार-जीत पर लगाई गई शर्त का यह अनुबंध पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दस रुपये के स्टांप पेपर पर बाकायदा गवाहों के नाम के साथ किए गए अनुबंध पत्र में अधिवक्ता दिवाकर वर्मा ने भाजपा के प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य की जीत का दावा किया है। 
विज्ञापन


दूसरे अधिवक्ता सतेंद्र पाल सिंह ने सपा के आदित्य यादव की जीत का दावा किया है। इसे लेकर दोनों अधिवक्ताओं ने शर्त लगाई है। अनुबंध पत्र के मुताबिक जिसका दावा सही निकला वह शर्त जीतेगा और दो लाख रुपये हारने वाले को देने होंगे। हार-जीत के अनुबंध के गवाह भी अधिवक्ता हैं। जीत की रकम का लेनदेन 15 दिन के अंदर होगा। अनुबंध पत्र में यह भी लिखा गया है कि अगर चुनाव में किसी तरह की धांधलेबाजी होती है तो यह अनुबंध पत्र स्वत: निरस्त हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

तीसरे चरण में होना है मतदान 
बदायूं लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में सात मई को मतदान है। बदायूं से कुल 11 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। बात करें प्रमुख दलों की तो भाजपा ने दुर्विजय सिंह शाक्य को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, सपा ने शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव पर दांव लगाया है। बसपा ने पूर्व विधायक मुस्लिम खां को टिकट दिया है। 11 उम्मीदवारों में जिले के मतदाता किसे अपना सांसद चुनेंगे, इसका फैसला चार जून को सामने आएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed