फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shivpal Yadav appealed to Salim Sherwani for cooperation in the elections

लोकसभा चुनाव 2024: सलीम शेरवानी से बोले शिवपाल यादव- बदायूं से मैं लड़ूं या बेटा... आप करें सहयोग

Fri, 05 Apr 2024 10:00 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 05 Apr 2024 10:00 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव को लेकर सपा से रूठे नेताओं को मनाने की कवायद हो रही है। शिवपाल सिंह यादव ने बदायूं से पांच बार के सांसद रहे सलीम शेरवानी से सहयोग मांगा है। दोनों नेताओं के बीच फोन पर बातचीत हुई है। 

विज्ञापन
Shivpal Yadav appealed to Salim Sherwani for cooperation in the elections
सलीम शेरवानी से शिवपाल यादव ने फोन पर की बात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दे चुके सलीम शेरवानी को अपने पक्ष में करने के लिए बदायूं से सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह ने बृहस्पतिवार को उनसे फोन पर बात की। उन्होंने शेरवानी से कहा, चुनाव मैं लड़ूं या मेरा बेटा... आप सहयोग करें। शेरवानी ने इस मुद्दे पर ईद के बाद समर्थकों से विचार-विमर्श करने के बाद ही कोई निर्णय लेने की बात कही।

विज्ञापन


विज्ञापन


टिकट न मिलने से नाराज पूर्व सांसद सलीम इकवाल शेरवानी के सपा के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा देने के बाद से ही सियासी समीकरण साधने के लिए शिवपाल सिंह यादव उन्हें मना लेने की बात कह रहे हैं। चूंकि सलीम शेरवानी प्रयागराज में हैं, इसलिए शिवपाल से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई। इस बीच शेरवानी ने राजनीति से सन्यास लेने की घोषणा भी कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईद के बाद लेंगे फैसला 
बृहस्पतिवार को सलीम शेरवानी ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि बुधवार को शिवपाल सिंह यादव का फोन आया था। उन्होंने कहा कि वह लड़ें या उनका बेटा लड़े, आप मदद करें। आपने शिवपाल सिंह को क्या आश्वासन दिया के सवाल पर सलीम शेरवानी ने कहा कि वह ईद के बाद कोई फैसला करेंगे। ईद तक बिल्कुल नहीं निकलेंगे। अपने समर्थकों से बातचीत करके ही कोई निर्णय लिया जाएगा। समर्थकों से बातचीत के लिए वह ईद के बाद बदायूं आएंगे।

पूर्व सांसद सलीम इकबाल शेरवानी ने कहा कि मैं इस समय रमजान में व्यस्त हूं। ईद के बाद बदायूं आऊंगा। सियासत में अगले कदम के बारे में अपनों से मशविरा करूंगा। तभी तय करूंगा कि सपा का प्रचार करना है या नहीं। 

बदायूं से क्या आदित्य लड़ेंगे चुनाव?
सपा ने बदायूं लोकसभा सीट से पहले धर्मेंद्र यादव, फिर उन्हें हटाकर शिवपाल सिंह यादव को चुनाव मैदान में उतारा है। सियासी हल्कों में चर्चा है कि शिवपाल यहां से अपने बेटे आदित्य को चुनाव लड़ाना चाहते हैं। कार्यकर्ता सम्मेलन में शिवपाल यादव की मौजूदगी में आदित्य के नाम पर प्रस्ताव भी लाया गया। इससे माना जा रहा है कि सपा बदायूं से अपना प्रत्याशी बदल सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed