{"_id":"6ac29be067b4ee3ec3069363","slug":"shivansh-mrityunjay-and-dhaval-topped-the-individual-category-bareilly-news-c-4-bly1015-981065-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शिवांश, मृत्युंजय और धवल व्यक्तिगत वर्ग में रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शिवांश, मृत्युंजय और धवल व्यक्तिगत वर्ग में रहे अव्वल
Mon, 05 Oct 2026 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
बरेली। चतुर्थ बरेली इंटर स्कूल शतरंज चैंपियनशिप 2026 का समापन रविवार को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। यह बरेली शतरंज एसोसिएशन और माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई थी।
समापन समारोह में बरेली शतरंज एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डॉ. सौरभ कुमार अग्रवाल ने प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए। अंडर-9 कैटेगिरी में शिवांश सिंह गोसाई ने प्रथम स्थान हासिल किया। मैदांत प्रताप सिंह दूसरे, सात्विक गुप्ता तीसरे, अनन्या चौधरी चौथे, सार्थक गुप्ता पांचवें, शिवा मिश्रा छठे, शारव अरोड़ा सातवें, अभिनव मिश्रा आठवें, रुद्रांश प्रताप सिंह नौंवे और प्रथम गुर्जर दशम स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अक्षिता मिश्रा पहले और नेहल वशिष्ठ दूसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा शनाया गौतम और कनिष्क गंगवार को यंगेस्ट प्लेयर, हर्षिव बेनीवाल को ऑनेस्ट प्लेयर और जीवा शर्मा को डिसिप्लिन प्लेयर का पुरस्कार दिया गया।
अंडर-13 कैटिगरी में मृत्युंजय सक्सेना ने पहला स्थान प्राप्त किया। हुफैज आदिल द्वितीय, अरनव अरोड़ा तृतीय, नरेंन कार्तिकेय चतुर्थ, मोहम्मद अर्सलान पांचवें, मोहम्मद असर अशरफ छठे, आदर्श भूषण सातवें, समृत गंगवार आठवें, आरव सिंह नौवें और आर्यन पांडेय दशम स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में मायशा फातिमा प्रथम और आश्वरया सक्सेना द्वितीय स्थान पर रहीं। इस वर्ग में प्रज्ञान अग्रवाल को डिसिप्लिन प्लेयर और मेदांश नेगी को फेयर प्ले अवॉर्ड मिला।
विज्ञापन
अंडर-19 कैटेगिरी में धवल राजपूत ने पहला स्थान पाया। दिव्यांश सिंह दूसरे, दीवयज्योति गुंज्याल तीसरे, अश्मित वर्मा चौथे, आर्यन शर्मा पांचवें, कुशाग्र वर्मा छठे, कार्तिक शर्मा सातवें, अर्जित गंगवार आठवें, आर्यन नौवें और आर्यन सक्सेना दशम स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में आराध्या जौहरी प्रथम और स्वारा प्रजापति द्वितीय स्थान पर रहीं। इस ग्रुप में श्रेष्ठ गौड़ को डिसिप्लिन और समरथ अवस्थी को फेयर प्ले अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकुर सक्सेना बतौर मुख्य अतिथि और चंद्रलोक ग्रुप के चेयरमैन व आईएमए प्रेसिडेंट-इलेक्ट डॉ. हिमांशु अग्रवाल बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। इस दौरान प्रधानाचार्या डॉ. प्रियंका सरकार, एसोसिएशन के मानद सचिव राम, नीरज रावत, अर्नव पांडेय, गितांशु जयसवाल आदि मौजूद रहे।
- स्कूल टीम चैंपियनशिप अंडर-19 में जिंगल बेल पब्लिक स्कूल प्रथम
स्कूल टीम चैंपियनशिप के अंतर्गत अंडर-19 वर्ग में जिंगल बेल पब्लिक स्कूल (महानगर ब्रांच) ने प्रथम, सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने द्वितीय और सरस्वती विद्या मंदिर (बीसलपुर) ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। अंडर-13 वर्ग में बीबीएल पब्लिक स्कूल (पीलीभीत रोड) प्रथम, दिल्ली पब्लिक स्कूल द्वितीय और सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-9 वर्ग में चिक्कर इंटरनेशनल स्कूल ने प्रथम, जिंगल बेल स्कूल (राजेंद्र नगर) ने द्वितीय और जीडी गोयंका स्कूल ने तृतीय स्थान हासिल किया।