फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shiv started his career as a technician in Bareilly Sports Stadium.

Bareilly News: बरेली स्पोर्ट्स स्टेडियम में टेक्नीशियन के तौर पर शिव ने शुरू किया था कॅरिअर

Wed, 04 Feb 2026 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Shiv started his career as a technician in Bareilly Sports Stadium.
बरेली। यूपीसीए और बीसीसीआई के पिच क्यूरेटर शिव कुमार यादव ने अपने कॅरिअर की शुरुआत वर्ष 1994 में बरेली स्पोर्ट्स स्टेडियम के स्विमिंग पूल में बतौर टेक्नीशियन की थी। 22 साल पहले वह कानपुर चले गए। ग्रीन पार्क स्टेडियम में पिच क्यूरेटर की कमी को देखते हुए उन्होंने खुद इस हुनर को सीखा और योग्यता हासिल की। शिव कुमार अपने काम में इतने पारंगत थे कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी उनकी तारीफ की थी।
विज्ञापन

शिव मूल रूप से बरेली के बिहारीपुर के निवासी थे। उन्होंने लक्ष्मी नगर में अपना मकान बनवाया था। उनके बहनोई राजेंद्र सिंह ने बताया कि शिव को करीब 4-5 साल पहले भी कानपुर में ही हार्ट अटैक आया था, इसके बाद से उनका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

बरेली स्पोर्ट्स स्टेडियम के बाद उन्होंने प्रयागराज और लखनऊ में भी सेवा दी। वर्ष 2004 में वह कानपुर गए, तो अपनी लगन और मेहनत के बूते वह देश के नामचीन पिच क्यूरेटर बने। उनका कौशल इतना शानदार था कि यूपीसीए और बीसीसीआई के अलावा विदेशों में भी उनकी मांग थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निधन से महज 15 दिन पहले ही वो इंडोनेशिया में पिच बनाने की ट्रेनिंग देकर लौटे थे। वहीं, भाई संत कुमार यादव ने बताया कि वह शिव का पार्थिव शरीर लाने के लिए वह कानपुर जा रहे हैं। शिव की अंत्येष्टि बुधवार को की जाएगी। उनके निधन पर एसआरएमएस क्रिकेट अकादमी में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। बीसीए के सचिव सीताराम सक्सेना और संरक्षक आदित्य मूर्ति के साथ ही ओपी कोहली, राहुल कपूर, शहजाद अली, राजन मनोहर, चंचल उपाध्याय, आदर्श तिवारी ने भी शोक व्यक्त किया। संवाद


पुणे में दो बेटों के साथ रहती हैं पत्नी
शिव कुमार यादव ने खेल विभाग से वीआरएस ले लिया था और पिछले 15 वर्षों से बीसीसीआई व यूपीसीए के लिए काम कर रहे थे। उनकी पत्नी विमलेश और दोनों बेटे अंजुल व मंजुल पुणे में रहते हैं। जब शिव का निधन हुआ तो उस दौरान उनकी पत्नी तबीयत खराब होने के कारण पुणे के ही एक अस्पताल में दिखाने गईं थीं। यूपीसीए में एडवाइजरी को-चेयरमैन सीताराम सक्सेना ने बताया कि पिछले साल दिसबंर में एसआरएमएस में कूच बिहार ट्रॉफी के दौरान शिव बरेली आए थे। यहां उत्तर प्रदेश और बंगाल के बीच हुए मुकाबले की पिच उन्होंने ही बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed