{"_id":"6b0418e9e43b1991d5030d3e","slug":"shishgarh-safai-karmchari-dharna-seven-employees-reinstatement-demand-2026-11-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली: शीशगढ़ में सफाई कर्मचारियों ने दिया धरना, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, बहाली की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: शीशगढ़ में सफाई कर्मचारियों ने दिया धरना, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, बहाली की मांग
Mon, 23 Nov 2026 04:20 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शीशगढ़ (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, शीशगढ़ (बरेली)
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 23 Nov 2026 04:20 PM IST
सार
बरेली के शीशगढ़ नगर पंचायत में संविदा और आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों तथा वाल्मीकि समाज के लोगों ने धरना देकर मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सात पुराने कर्मचारियों को बिना नोटिस काम से हटा दिया गया है। उन्होंने पीएफ में देरी, सफाई उपकरण और वर्दी समय पर न मिलने तथा कथित शोषण की शिकायत भी की है।
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : संवाद
विस्तार
बरेली में नगर पंचायत शीशगढ़ के संविदा व आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों और वाल्मीकि समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कार्य पर बहाली और समस्याओं के समाधान की मांग की है। सफाई कर्मचारियों ने मांगें पूरी न होने पर धरना-प्रदर्शन और हड़ताल की चेतावनी भी दी है।
पत्र में बताया गया कि पुराने कर्मचारी लंबे समय से निष्ठा से काम कर रहे हैं, फिर भी उन्हें बिना नोटिस हटाया जा रहा है। पहले एक कर्मचारी को हटाया गया, बाद में एमआरएफ सेंटर पर काम कर रहे चार आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को हटा दिया गया। इस तरह कुल सात कर्मचारियों को हटाया गया है।
आरोप है कि बाहर से दूसरे कर्मचारियों को 8000 रुपये माह पर रखने की चर्चा है। एमआरएफ सेंटर से भी चार कर्मचारियों को हटा दिया गया है।
कर्मचारियों का आरोप है कि उनका पीएफ 3-4 माह तक रोककर रखा जाता है। किट, मौसमी वर्दी, ग्लब्स, मास्क आदि समय से नहीं मिलते हैं। सफाई के अलावा चेयरमैन के घर व निजी रिश्तेदारों के घर का काम भी कराए जाने का आरोप लगाये गए है।

Trending Videos
सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : संवाद
नगर पंचायत मैरिज हॉल का मामला
पत्र में वाल्मीकि समाज ने मैरिज हॉल को लेकर भी विरोध जताया है। कहा गया है कि वाल्मीकि समाज को मैरिज हॉल दिया गया था, लेकिन आरोप है कि चेयरमैन और ईओ की मिलीभगत से बाद में उसी हॉल को बारात के लिए दे दिया गया और शादी के बाद सरकारी मैरिज हॉल अथवा वाल्मीकि धर्मशाला में ताला मारने की धमकी दी गई। पत्र में कहा गया है कि गरीब व्यक्ति को बहन-बेटियों की शादी के लिए हर बार लड़ाई लड़नी पड़ती है।
कर्मचारियों ने मांग की है कि सभी पुराने कर्मचारियों को तत्काल कार्य पर बहाल किया जाए और शोषण बंद किया जाए। पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी बरेली, उपजिलाधिकारी मीरगंज, नगर आयुक्त बरेली, एसएसपी बरेली और कोतवाली शीशगढ़ को भी भेजी गई है।
एसडीएम मीरगंज निधि शुक्ला का कहना है कि धरने की जानकारी मिली है। एक टीम द्वारा जांच कराएंगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी ।