{"_id":"6165e7f58ebc3e05f132c4a1","slug":"shifting-of-trees-started-on-malgodam-road-bareilly-news-bly4626246102","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगोदाम रोड पर शुरू हो गई पेड़ों की शिफ्टिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगोदाम रोड पर शुरू हो गई पेड़ों की शिफ्टिंग
विज्ञापन
सिटी मालगोदाम रोड पर पेड़ शिफ्ट करती जेसीबी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मालगोदाम रोड पर सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। मंगलवार से यहां पेड़ों को ट्रांसलोकेट करने का काम भी शुरू कर दिया गया है। नगर निगम निर्माण मुख्य अभियंता भूपेश कुमार सिंह ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण का काम पहले ही शुरू करा दिया गया था। आधे से अधिक नाला निर्माण भी कर लिया गया है। पेड़ ट्रांसलोकेट होने था, उनका काम भी शुरू कर दिया गया है। ब्यूरो
वन विभाग के रेंजर वैभव चौधरी ने बताया शहर में कई सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य प्रस्तावित है। चौड़ीकरण में आड़े आ रहे पेड़ों को काटने की जगह अब ट्रांसलोकेट किया जाएगा। इस संबंध में बीते दिनों ही आदेश पारित किए गए हैं। उन्होंने बताया निर्माण एजेंसी से पेड़ ट्रांसलोकेट करने का पैसा मिलने के बाद मंगलवार से सिटी-मालगोदाम सड़क से पेड़ ट्रांसलोकेट करने का काम शुरू कर दिया गया है। रोड से कुल 64 पेड़ ट्रांसलोकेट होने हैं, इनमें से छह पेड़ मंगलवार को कान्हा उपवन में लगा दिए गए। उन्होंने बताया कि पेड़ ट्रांसलोकेट करने का काम इसी माह पूरा करना है। इसके साथ ही शहर में चौकी चौराहे से पटेल चौक, चौकी चौराहे से गांधी उद्यान, गांधी उद्यान से श्यामगंज आदि सड़कों से भी पेड़ ट्रांसलोकेट किए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी मालगोदाम रोड से पेड़ों का ट्रांसलोकेशन शुरू
बरेली। सिटी-मालगोदाम रोड से वन विभाग ने मंगलवार से पेड़ों को ट्रांसलोकेट करना शुरू कर दिया है। सड़क से कुल 64 पेड़ हटाए जाने हैं। इस काम को इसी महीने पूरा करने का लक्ष्य है।