व्यापारी शिब्बू हत्याकांड:साहब! संजीव ने मारी गोली, मेरे बाकी दोनों बेटे निर्दोष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोली लगने से घायल व्यापारी शिवशंकर सक्सेना उर्फ शिब्बू की मौत के बाद प्रेमनगर थाना पुलिस ने मुकदमा हत्या में तरमीम कर दिया है। इसमें शिब्बू के पड़ोसी संजीव और उसके दो भाइयों अशोक और राजीव को नामजद किया गया है। सोमवार को इस मामले में आरोपियों की मां संतोष आईजी ध्रुवकांत ठाकुर से मिलीं। उन्होंने कहा कि शिब्बू को गोली उनके बेटे संजीव ने मारी थी, बाकी दोनों बेटे निर्दोष हैं। आईजी ने प्रेमनगर थानाध्यक्ष को निर्देश दिए कि पहले जांच कर साक्ष्य एकत्र कर लिए जाएं, अगर हत्या में अशोक और राजीव की संलिप्तता मिले तभी उन्हें जेल भेजा जाए।
भूड़ में रहने वाले व्यापारी शिव शंकर को पड़ोसी संजीव ने पुरानी रंजिश में घर के दरवाजे पर गोली मार दी थी। दिल्ली स्थित एम्स में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। शिव शंकर के परिवार वालों ने संजीव के साथ ही उसके भाई अशोक उर्फ बबलू और राजीव को भी नामजद किया। हालांकि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मोहल्ले के लोगों ने बताया था कि अशोक उर्फ बबलू हत्या होने के बाद वहां पहुंचे थे। उधर, घटना के बाद संजीव ने खुद थाने जाकर अपना जुर्म कबूल कर लिया था। सोमवार को संजीव की मां संतोष आईजी कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने आईजी से कहा कि उनके बेटे संजीव ने ही गोली चलाई थी, लेकिन बाकी दो बेटों अशोक और राजीव का इस मामले से कोई लेना देना नहीं। इसकी जांच करा ली जाए। अगर उनकी संलिप्तता मिले तो बेशक उन्हें जेल भेज दिया जाए।