{"_id":"64a87a0a4695985a59062da4","slug":"shia-society-immersed-in-the-celebration-of-eid-e-ghadir-bareilly-news-c-4-noi1138-200522-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ईद-ए-गदीर के जश्न में डूबा शिया समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ईद-ए-गदीर के जश्न में डूबा शिया समाज
Sat, 08 Jul 2023 02:18 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 08 Jul 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
बरेली। ईद-ए-गदीर का पर्व शिया समाज में उल्लास के साथ मनाया गया। शिया जामा मस्जिद में नमाज के बाद घर-घर जश्न का माहौल रहा।
शिया जामा मस्जिद के इमाम मौलाना शमसुल हसन खां ने बताया आज के दिन अल्लाह के नबी हजरत मोहम्मद साहब ने सवा लाख हाजियों के बीच कहा था कि ''जिन-जिन का मैं मौला, उन-उन के अली मौला।'' इसी संदर्भ को लेकर ईद-ए-गदीर का पर्व मनाया जाता है। इस मौके पर मौलाना शमसुल हसन खां ने विशेष नमाज अदा कराई। खुतबा पढ़ा और दुआ की।
इमामबाड़ों और घरों में नियाज नजर के साथ चिरागां किया गया। घरों में पकवान बनाए गए। दावतों का दौर चला। एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद का सिलसिला भी चलता रहा।
ऑल इंडिया गुलदस्ता-ए-हैदरी के मीडिया प्रभारी शानू काजमी ने बताया कि मस्जिद में नमाज के बाद कमाल रिजवी, मीसम रिजवी की ओर से नजर का आयोजन हुआ। दीवानखाना की छोटी मस्जिद में भी महफिल सजी। हाजी अलमदार हुसैन रिजवी, हाजी चांद मियां जैदी, इलियास हुसैन रिजवी, शमीम जैदी, हुसैनी रिजवी, मेहंदी काजिम व अन्य लोग शमिल हुए।