{"_id":"ceca7f4a4a13911ad862cbc6041f7423","slug":"shergarh-occupy-the-kids-overall-champion-trophy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेरगढ़ के बच्चों का ओवरऑल चैंपियन ट्राफी पर कब्जा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेरगढ़ के बच्चों का ओवरऑल चैंपियन ट्राफी पर कब्जा
बरेली
Updated Fri, 22 Jan 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हो गया। शेरगढ़ के बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन की ट्राफी पर कब्जा किया। बहेड़ी के बच्चे उप विजेता रहे।
कड़ाके की ठंड में एडी बेसिक शशि देवी शर्मा, बीएसए देवेंद्र स्वरूप शर्मा और शिक्षकों के दल ने कार्यक्रम का लुत्फ तो मंच से उठाया, लेकिन प्रस्तुति देने वाले बच्चे मैदान में ठिठुरते रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रधानाध्यापक सरताज और शिक्षिका प्रिया मिश्रा के नेतृत्व में कांधरपुर के बच्चों ने पेश किया। जूनियर हाईस्कूल सिमरा के बच्चों ने शबीना परवीन के नेतृत्व में इंग्लिश गीत वेलकम गाया। पीटी और बैंड की भी प्रस्तुति हुई। छात्रों ने करतब भी दिखाए। सभी बच्चों को पुरस्कार वितरित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक डीएल गुप्ता, राम प्रसाद विश्वकर्मा, कंचन कनौजिया, आशुतोष शर्मा, धर्म अवतार केशव, महावीर प्रसाद, धर्मवीर ने जिम्मेदारी संभाली।
- छुट्टी की हुई मंच से घोषणा
शिक्षक नेता हरीश बाबू शर्मा ने ठंड को देखते हुए मंच से बीएसए को अवकाश देने की मांग की। बीएसए देवेंद्र स्वरूप ने बताया कि प्रभारी डीएम की ओर से छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। दो दिन और विद्यालय बंद रहेंगे।
विज्ञापन
- ये रहे विजेता
ओवरऑल चैंपियन टीम- शेरगढ़
ओवरऑल उप विजेता- बहेड़ी
व्यक्तिगत चैंपियन बालक- अबरार, बिथरी चैनपुर
व्यक्तिगत चैंपियन बालिका- इब्ने हसन नवाबगंज, राखी मौर्य बरेली