फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sher Ali zafari opened 11 colleges in four states by cheating in Bareilly

Fake Degree Case: ठगी से शेर अली जाफरी ने चार राज्यों में खोले 11 कॉलेज, खुसरो अस्पताल में भी फर्जीवाड़ा

Mon, 16 Sep 2024 03:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Sep 2024 03:50 PM IST
सार

फर्जी डिग्री मामले में जेल भेजे गए खुसरो कॉलेज के चेयरमैन शेर अली जाफरी को लेकर चौंकाने वाली बातें सामने आ रही है। जाफरी ने बरेली में ही नहीं चार राज्यों में 11 कॉलेज खोले हैं। 

 

विज्ञापन
Sher Ali zafari opened 11 colleges in four states by cheating in Bareilly
शेर अली जाफरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में फर्जी डिग्री बांटने के आरोपी शेर अली जाफरी की तरक्की की रफ्तार काफी तेज रही। बताया जा रहा है कि चार राज्यों में उसके 11 कॉलेज संचालित हैं। बरेली मंडल के सभी जिलों में उसके कॉलेज हैं। उसने उत्तराखंड, दिल्ली और राजस्थान में भी संस्थान खोल रखे हैं। इनमें से अधिकतर नकल के लिए बदनाम हैं।

विज्ञापन


अमीर खुसरो को आदर्श बताकर जाफरी भावनात्मक रूप से लोगों को साथ जोड़ता था। वह जहां भी अपना कॉलेज बनाता, वहां का नाम खुसरो नगर रख देता था। अपने कॉलेज में करीबियों को प्राचार्य बनाता था और स्थानीय लोगों को बतौर शिक्षक रखकर रोजगार देने का दावा करता था। 
विज्ञापन


यही स्थानीय शिक्षक कमीशन पर छात्रों का एडमिशन कराते थे। इन कॉलेजों में नकल के साथ ही प्रैक्टिकल में भी खेल किया जाता था। अच्छे नंबर दिलाने के नाम पर वसूली होती थी। रुहेलखंड विवि में सेटिंग की वजह से जाफरी के कॉलेजों को आसानी से संबद्धता मिल जाती है। एसआईटी जांच में उसके गुर्गों पर शिकंजा कस सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आंवला के संस्थान में भी लिए डीफार्मा के एडमिशन
जाफरी के खुसरो ट्रस्ट की ओर से आंवला के इस्माइलपुर में न्यू खुसरो फार्मेसी इंस्टीट्यूट खोला गया। वहां भी डीफार्मा के लिए एडमिशन लिए गए। वहां कितने छात्रों ने एडमिशन लिए और कितने छात्र वहां डीफार्मा का कोर्स कर रहे थे, यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। इस संस्थान से जुड़े लोग भी जांच के घेरे में आ सकते हैं।

यूपीएससी और नीट की तैयारी भी कराता था आरोपी
इंग्लिश से एमए पास शेर अली जाफरी छात्रों को यूपीएससी और नीट की तैयारी कराता था। खुसरो अस्पताल के नीचे उसने केएम क्लासेस नाम से कोचिंग खोली थी। बताया जा रहा है कि जाफरी कोचिंग में खुद क्लास लेता था। इस कोचिंग में आने वाले अधिकतर छात्र उसके ही काॅलेज के हैं। अब कोचिंग की भी जांच शुरू हो गई है।

खुद मुन्नाभाई, दूसरों को बांटता था डिग्रियां 
दूसरों को डिग्रियां बांटने वाला 25 हजार का इनामी डॉ. विजय शर्मा खुद मुन्नाभाई है। वह आस्था कंसल्टेंसी के अलावा एचएल कंसल्टेंसी भी चलाता था। इसके जरिये वह बीएड, बीएलएड, बीटीसी और बीपीएड की मान्यता दिलवाने का झांसा देता था। जाफरी के संपर्क में आने के बाद दोनों ने कम समय में करोड़ों रुपये कमाने के लिए सैकड़ों छात्रों को फर्जी मार्कशीट थमा दी। 

मामला पकड़ में आने के बाद दोनों एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ने लगे। छात्रों को रुपये लौटाने का वादा किया था, लेकिन करोड़ों रुपये उड़ाए और निवेश किए जा चुके थे, इसलिए ऐसा नहीं हो सका। जाफरी ने पुलिस को साधकर बच निकलने की कोशिश की, लेकिन कामयाब न हो सका।

एसपी दक्षिणी मानुष पारीक ने बताया कि एसआईटी जाफरी व विजय शर्मा से जुड़े सभी संस्थानों व संबंधित आरोपियों की जांच कर रही है। अपराध की स्थिति और साक्ष्यों के मुताबिक चार्जशीट लगाई जाएगी। विजय शर्मा पर इनाम घोषित किया गया है। उसके न मिलने पर कोर्ट खुलते ही गैर जमानती वारंट के लिए आवेदन किया जाएगा। 

डॉ. अतुल का पता और मोबाइल नंबर भी निकला फर्जी
मानकों को दरकिनार कर संचालित एचए खुसरो अस्पताल फर्जीवाड़ा की नींव पर खड़ा था। दस्तावेजों की जांच में इसकी पोल खुल रही है। जिस डॉ. अतुल को अस्पताल का संचालक दिखाया है, उसका पता, मोबाइल नंबर फर्जी है। अब अस्पताल का पंजीकरण निरस्त होगा।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अहमद अंसारी के नेतृत्व में तीन दिन पहले अस्पताल का निरीक्षण किया था तो वहां ताला लगा मिला था। उसी ताले पर सील की मुहर लगाकर नोटिस चस्पा कर दिया गया था। इसके बाद पंजीकरण की फाइल खंगाली गई। 

शेर अली जाफरी के परिवार में कोई डॉक्टर नहीं है, लिहाजा डॉ. अतुल कुमार के नाम पर पंजीकरण कराया। मगर, डॉ. अतुल कौन है, यह स्पष्ट नहीं हो सका। डॉ. लईक के मुताबिक जांच में संबंधित चिकित्सक का मोबाइल नंबर, पता गलत है। अस्पताल के पैनल में दर्ज डॉक्टरों को लेकर भी स्थिति साफ नहीं है। ऐसे में अब अस्पताल का पंजीकरण निरस्त किए जाने की कवायद शुरू की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed