{"_id":"65ac3e93af33e116db0fb5e7","slug":"shehnai-was-played-very-loudly-on-one-hand-the-nikah-ceremony-took-place-and-on-the-other-hand-the-wedding-ceremony-took-place-bareilly-news-c-4-bly1036-328816-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: खूब बजी शहनाई... एक ओर निकाह तो दूसरी ओर वरमाला पहनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: खूब बजी शहनाई... एक ओर निकाह तो दूसरी ओर वरमाला पहनाई
Sun, 21 Jan 2024 03:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
बरेली। शहनाई की गूंज के बीच मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शनिवार को 523 युवक-युवती एक-दूजे के हो गए। बरेली क्लब के मैदान में पंडाल सजे और जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ अधिकारियों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। 417 युवक युवतियों ने फेरे लिए और 106 ने निकाह कुबूल किया। आंवला, नवाबगंज व बहेड़ी विकास खंड के जोड़ों के वैवाहिक समारोह रविवार को होंगे।
सामूहिक विवाह समारोह के लिए जिले के विभिन्न हिस्सों से लोग सुबह नौ बजे से ही पहुंचने लगे। दोपहर 12 बजे तक पंडाल भर गया। हिंदू और मुस्लिम के लिए एक ही परिसर में अलग-अलग पंडाल बनाए गए। मोहम्मद अकील ने निकाह पढ़वाए। शांति कुंज हरिद्वार के गायत्री परिवार की स्थानीय महिलाओं ने विवाह की रस्में कराईं। जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, डॉ डीसी वर्मा, सांसद संतोष गंगवार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। प्रशासन की ओर से मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, डीएम रविंद्र कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान, मुख्य विकास अधिकारी जगप्रवेश, परियोजना निदेशक डीआरडीए तेजवंत सिंह, समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा समेत कई अधिकारी व विभिन्न विभागों के कर्मचारी व्यवस्था में सक्रिय रहे।
किस क्षेत्र से कितने हुए विवाह
भोजीपुरा से 60, बिथरी चैनपुर 29, क्यारा 28, फतेहगंज पश्चिमी 54, मीरगंज 61, भुता 169, फरीदपुर विकासखंड से 80 जोडों के विवाह हुए। नगर निगम बरेली 14, नगर पंचायत रिठौरा, मीरगंज व धौरा टांडा से तीन-तीन, शाही, फतेहगंज पश्चिमी से दो-दो, शीशगढ़ छह, फतेहगंज पूर्वी से पांच, नगर पालिका परिषद फरीदपुर से चार विवाह हुए।
विज्ञापन
..............................................................................
35 हजार रुपये खाते में आएंगे, 10 हजार के उपहार मिले
एक जोड़े के विवाह के लिए सरकार को ओर से वर वधू के लिए 51 हजार रुपये का अनुदान मिलता है। इसमें 6 हजार रुपये प्रति जोड़े के हिसाब से समारोह पर खर्च किए गए। वैवाहिक जीवन आरंभ करने के लिए प्रेशर कुकर समेत 51 बर्तन का सेट, एक ट्रॉली बैग, चांदी की एक जोड़ी पायल तथा दो बिछिया, दो साड़ियां, एक पैंट-शर्ट का कपड़ा, पगड़ी, साफा, मेकअप सामग्री दी गई। जिनके विवाह हुए उन युवतियों के खाते में 35000 रुपये और भेजे जाएंगे। ब्यूरो

घास मंडी की सड़क