{"_id":"6a0a0dbbc47d98cb9303e666","slug":"shashikant-suryakant-and-shrikant-maurya-will-be-declared-fugitives-their-property-will-be-confiscated-bareilly-news-c-4-bly1053-886485-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: भगोड़े घोषित होंगे शशिकांत, सूर्यकांत और श्रीकांत मौर्य, कुर्क की जाएगी संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: भगोड़े घोषित होंगे शशिकांत, सूर्यकांत और श्रीकांत मौर्य, कुर्क की जाएगी संपत्ति
विज्ञापन
बरेली/बदायूं। अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड के निदेशक बारादरी थाना क्षेत्र की राधिका कुंज काॅलोनी कटरा चांद खां निवासी सगे भाइयों शशिकांत, सूर्यकांत और श्रीकांत मौर्य पर कानून का शिकंजा कस गया है। निवेश के नाम पर बरेली, बदायूं, पीलीभीत में लोगों से 200 करोड़ से ज्यादा रुपयों की ठगी के आरोपी तीनों भाई करीब सालभर से भूमिगत हैं। आरोपियों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट बदायूं ने बीएनएसएस की धारा 84 के तहत उद्घोषणा जारी की है। आरोपियों को 30 दिन के अंदर कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया है। आदेश न मानने पर उनको भगोड़ा घोषित कर कुर्की की जाएगी।
शनिवार को बदायूं कोतवाली पुलिस बरेली पहुंची। यहां बारादरी पुलिस को साथ लेकर कोर्ट के उद्घोषणा नोटिस को आरोपियों के आवास पर चस्पा कर दिया। बदायूं के अशद अहमद समेत अन्य पीड़ितों ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी थी कि अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड कंपनी ने लोगों को निवेश पर मोटा मुनाफा देने का झांसा देकर बड़ी रकम जमा कराई। इसके बाद रुपये हड़प लिए। ठगी के लिए आरोपियों ने फर्जी खाते, जाली पासबुक और दस्तावेजों का सहारा लिया। सूर्यकांत और शशिकांत के खिलाफ बरेली में भी कई मामले दर्ज हैं। दोनों भाइयों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है।
ठगी के आरोपी तीनों भाई मई 2025 से भूमिगत हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस टीमें उनको अब तक नहीं पकड़ सकी हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलते रहते हैं। इधर, ठगी के शिकार निवेशक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने और रकम वापस न मिलने से मायूस हैं।
विज्ञापन
नोटिस चस्पा करने से पहले कराई मुनादी
बदायूं कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने बीएनएसएस की धारा 84 के तहत उद्घोषणा जारी की है। कोतवाली पुलिस और बारादरी पुलिस की टीम ने गवाहों की मौजूदगी में आरोपियों के घरों पर उद्घोषणा नोटिस चस्पा कर दिया है। इस दौरान आसपास के इलाके में मुनादी भी कराई गई, ताकि सार्वजनिक रूप से यह सूचना दी जा सके कि आरोपी न्यायालय में उपस्थित हों।
गिरफ्तारी के बाद निवेशकों को रकम वापस मिलने की उम्मीद
घोटाले के सामने आने के बाद से निवेशकों में नाराजगी और चिंता का माहौल बना हुआ है। कई पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने बच्चों की पढ़ाई, बेटियों की शादी और भविष्य की जरूरतों के लिए जमा की गई रकम कंपनी में निवेश की थी। कंपनी के बंद होने और संचालकों के भूमिगत होने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। अब कोर्ट की कार्रवाई से निवेशकों में उम्मीद जगी है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनकी रकम वापस मिलने की दिशा में कोई रास्ता निकल सकता है।