फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two accused including the suspended lekhpal sent to jail in Bareilly

Bareilly News: भूमाफिया गिरोह के सरगना निलंबित लेखपाल समेत दो को जेल, जमीनों पर कब्जा करते थे आरोपी

Tue, 07 Jan 2025 07:14 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 07 Jan 2025 07:14 AM IST
सार

निलंबित चकबंदी लेखपाल सावन कुमार जायसवाल रसूखदार लोगों के साथ मिलकर भूमाफिया गिरोह संचालित कर रहा था। यह गिरोह ऐसे भूखंड खोजते थे, जिनके मालिक गरीब या शरीफ हों। उस पर अवैध कब्जा कर लेते थे। 

विज्ञापन
Two accused including the suspended lekhpal sent to jail in Bareilly
पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में भूमाफिया गिरोह के सरगना निलंबित चकबंदी लेखपाल सावन कुमार जायसवाल और उसके खास गुर्गे अमित राठौर को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने जेल भेज दिया। इससे पहले पुलिस ने उनसे लंबी पूछताछ की। इसमें पता लगा कि वे शरीफों व गरीब लोगों के भूखंड पर नजर रखते थे। मौका मिलते ही उसे कब्जा लेते थे। ये विवादित जमीन की भी वसीयत व रजिस्ट्री करा लेते थे। अब तक वे ऐसे कई भूखंड कब्जा चुके हैं।

विज्ञापन


नवादा शेखान निवासी सावन कुमार जायसवाल व सुपर सिटी निवासी अमित राठौर से एसपी सिटी मानुष पारीक ने सोमवार को बारादरी थाने में लंबी पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक दोनों ने स्वीकार किया कि वे अपने रसूखदार साथियों की मदद से भूखंड कब्जाने का गिरोह चला रहे थे। अमित व सुनील का काम ऐसे महंगे भूखंड खोजना था, जिनके मालिक गरीब या शरीफ हों। वे ऐसे भूखंड पर भी नजर रखते थे, जिनके असली मालिक की मौत हो चुकी हो और परिजन बाहर रहते हों।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, लेखपाल उन मृतकों के फर्जी कागजात बनवाकर संबंधित भूखंड को वसीयत के तौर पर गिरोह के सदस्यों के नाम कराता था। फिर ये लोग गिरोह के दूसरे सदस्यों या दबंगों को कम रुपये में इस भूखंड की रजिस्ट्री कर देते थे। रजिस्ट्री कोर्ट में दाखिल करके ये लोग स्टे ले लेते थे और फिर भूखंड पर कब्जा कर लेते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे लगाकर बैठा देते थे गुंडे
भूखंड पर कब्जा कर ये लोग चहारदीवारी खड़ी कर देते थे। वहां गेट व कैमरे लगवा देते थे। गुंडों की फौज के साथ ही अनुसूचित वर्ग की महिलाओं को वहां तैनात कर देते थे। ये असली मालिक को पीटकर भगा देते थे। थाने में भी भूखंड के असली वारिस की सुनवाई नहीं होती थी। कई बार पुलिस इन लोगों को उतने समय तक थाने में बैठा लेती थी, जितनी देर में मौके पर कब्जा किया जा सके।

एक और मामला दर्ज करने का निर्देश
एसपी सिटी ने बताया कि लेखपाल के गिरोह ने कई भूखंडों पर कब्जा किया है। नकटिया में भी इन्होंने भूखंड कब्जाए हैं। बारादरी थाना क्षेत्र में ही रहने वाले मुर्तजा से भी गिरोह ने इसी तरह ठगी कर ली। सोमवार को मुर्तजा ने एसपी सिटी को हकीकत बताई। एसपी सिटी ने बताया कि इस मामले में भी रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed