फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shama and his son get right and

शमा और उनके बेटे का मिलेगा हक और खर्चा

Fri, 04 Dec 2015 01:28 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 04 Dec 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
Shama and his son get right and
बरेली। शमा की कहानी अमर उजाला में पढ़ कर न सिर्फ आम आदमी पसीजा है बल्कि शमा के पति सुलेमान बेग और उनके परिवार का मन भी बदला है। शमा की कहानी बृहस्पतिवार को शहर में चर्चा का विषय रही। धार्मिक कायदे जानने वालों में भी इस पर बहस हुई। शाम को सुलेमान बेग के भाई डॉ अनीस बेग ने इस बारे में दरगाह जाकर भी मशवरा लिया। खुद सुलेमान बेग मान रहे हैं कि बेटे की परवरिश और शमा के खर्चे की जिम्मेदारी उनकी है। मामला चूंकि पुलिस तक पहुंच चुका है इसलिए वह 10 तारीख को प्रस्तावित बैठक में होने वाले समझौते की हर शर्त मानने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

इधर दिन भर परिवार इस मसले को लेकर परेशान रहा। शमा के मुताबिक सुलह के लिए उन्हें एक सभासद के घर बुलाया गया था लेकिन वह नहीं गई। उन्हें आशंका थी कि इससे बात का बतंगड़ बन सकता था। सुलेमान वहां गए थे लेकिन बाद में उन्हें वापस लौटना पड़ा।  
विज्ञापन

इस मामले में पहले विधायक सुल्तान बेग ने रुचि ली लेकिन वह अपने भाई की दलीलों पर ही चल रहे थे। बृहस्पतिवार को उनके छोटे भाई डा अनीस बेग आगे आए। उन्होंने शाम को दरगाह आला हजरत जाकर शहर काजी मौलाना असजद रजा खां कादरी के सामने मसला रखा और उनसे राय मांगी। वहां से लौट कर उन्होंने अमर उजाला कार्यालय आकर बताया कि उनके भाई ने शमा बेग को  घर से नहीं निकाला है, घर उनका है और उनका रहेगा । कुरान और शरियत के अनुसार जो हक वाजिब है वह शमा को दिया जा रहा है और देते रहेंगे। आपसी मनमुटाव की वजह से शेरान की फीस जमा नहीं हो सकी थी जो  शुक्रवार को जमा हो जाएगी। यह हमारे परिवार का आपसी मामला है, मिल बैठकर सुलझा लेंगे। किसी बाहरी को हस्तक्षेप करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शमा ने पारिवारिक मामले को थाना पुलिस के साथ मध्यस्थता केंद्र तक पहुंचा दिया है।अब  दस दिसंबर को लगी तारीख पर मध्यस्थता केंद्र में ही उससे बात करेंगे। मैं और मेरा परिवार बेटे शेरान को अपनाने को तैयार हैं।  फीस और खर्चे  मैं अदा करूंगा। मध्यस्थता केंद्र में शमा के खर्चे और उसके  हक  को लेकर जो समझौता होगा, उस पर पूरी तरह अमल करूंगा।
- सुलेमान बेग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed