फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shakti Didi Abhiyan: Women constables will visit villages and bring chaupals

शक्ति दीदी अभियान: गांवों में भ्रमण कर चौपाल लाएंगी महिला कांस्टेबल

Wed, 04 Oct 2023 02:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 04 Oct 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Shakti Didi Abhiyan: Women constables will visit villages and bring chaupals
बरेली। महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए चलाया जा रहा महिला दीदी प्रोजेक्ट अब गांव-गांव पहुंचेगा। महिला कांस्टेबल गांवों का भ्रमण कर चौपाल लगाएंगी। इस दौरान महिलाओं की शिकायतों को सुनेंगी और उनका निस्तारण कराएंगी।
विज्ञापन


मंगलवार को आईजी डॉ. राकेश कुमार, एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान की उपस्थिति में जिलेभर की महिला सिपाहियों को सीओ दिपशिखा ने प्रशिक्षण दिया। शक्ति दीदी अभियान के तहत प्रशिक्षण में जिले के सभी थाना क्षेत्रों की महिला बीट सिपाही शामिल हुईं। गांव-गांव चौपाल लगाकर ये सिपाही महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन) के तहत महिला सुरक्षा और बचाव संबंधी जानकारी के साथ हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताएंगी। सरकार की महिलाओं से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में भी जानकारी देंगी। मंगलवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद रैली का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed