फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shahla

47 लाख के भुगतान पर भी शहला को घेरने की तैयारी

Fri, 19 Jul 2019 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
Shahla
बरेली। नवाबगंज की चेयरमैन शहला ताहिर को घेरने की तैयारी चल रही है। सफाई कर्मचारियों के छह महीने के वेतन बिल पर साइन न करने पर शहला के वित्तीय अधिकार सीज करने की संस्तुति शासन को डीएम पहले ही भेज चुके हैं। अब करीब 47 लाख रुपये का गलत तरीके से भुगतान करने के मामले की रिपोर्ट भी शासन को भेज दी गई है। अब दोनों मामलों में शासन के निर्णय का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

शहला ताहिर ने नगर पालिका के कर्मचारी सहित दूसरे स्टाफ का वेतन रोकते हुए छह माह तक बिल पर साइन ही नहीं किए। इस मामले में जब डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने शहला के खिलाफ वित्तीय अधिकार सीज करने की कार्रवाई के लिए संस्तुति शासन में भेज दी तो उन्होंने गुपचुप तरीके से बिल बनवाकर उस पर दस्तखत कर मामले को दबाने की कोशिश की। बताते हैं कि इस मामले को लेकर शासन स्तर पर भी पैरवी की जा चल रही है। इधर प्रशासन ने शहला के खिलाफ 47 लाख रुपये के चेक के मामले को लेकर भी शासन में रिपोर्ट भेज दी गई है। प्रशासन की जांच में यह सामने आया है कि यहां तैनात रहे ईओ गुलशन कुमार सूरी ने रिटायरमेंट के दिन 31 दिसंबर को यह चेक जारी कर खेल किया था। ईओ के एडवांस चेक क्यों जारी किया था। हालांकि चेयरमैन का दावा है कि कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए पेमेंट लिया गया था। फिलहाल प्रशासन ने इसमें भी गड़बड़ी बताते हुए शासन को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन


चेयरमैन शहला ताहिर पर अभी वित्तीय अधिकार सीज करने संबंधी आदेश शासन से नहीं आए हैं। 47 लाख रुपये चेक प्रकरण से भी शासन को अवगत करा दिया गया है। -रामसेवक द्विवेदी, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed