फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shahjil Islam did not meet the SP delegation

दो दिन तक बरेली में मौजूद रहा सपा का प्रतिनिधिमंडल पर शहजिल इस्लाम ने नहीं की मुलाकात

Thu, 28 Apr 2022 02:37 PM IST
वेद प्रकाश गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: वेद प्रकाश गुप्ता Updated Thu, 28 Apr 2022 02:37 PM IST
सार

प्रतिनिधिमंडल से विधायक शहजिल की दूरी से सपा में गुटबाजी की चर्चाएं शुरू

विज्ञापन
Shahjil Islam did not meet the SP delegation
भोजीपुरा से सपा विधायक शहजिल इस्लाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

विस्तार

विधायक शहजिल इस्लाम का पेट्रोल पंप ध्वस्त करने के मामले की जांच-पड़ताल को पहुंचे सपा के प्रतिनिधिमंडल से विधायक दूर ही रहे। दो दिन तक पार्टी के कद्दावर और सपा मुखिया के करीबी नेता शहर में मौजूद रहे फिर भी उनसे मुलाकात करने शहजिल इस्लाम नहीं पहुंचे। इसे लेकर सपा में गुटबाजी की चर्चाएं शुरू हो गईं हैं। उधर, आईएमसी मुखिया से शहजिल के पिता की मुलाकात की भी चर्चा है।
विज्ञापन


प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों का तर्क है कि शहजिल पिछले दो दिनों से परिवार के साथ बाहर थे। लिहाजा, प्रतिनिधिमंडल से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। मगर, शहर में लखनऊ से बड़े नेता, जिला संगठन के साथ ही, पूर्व विधायक आदि मौजूद हों और जिनके प्रकरण की छानबीन करनी हो उन्हीं से मुलाकात न होना पार्टी में गुटबाजी का संकेत दे रहा है। पिछले दिनों सपा विधायक शहजिल इस्लाम के परसाखेड़ा स्थित पेट्रोल पंप को बीडीए ने ध्वस्त कर दिया था। बीडीए के पत्र पर जिलाधिकारी ने साक्ष्य छिपाने, शर्तों का उल्लंघन करने पर एनओसी निरस्त कर सीलिंग की जमीन पर पंप निर्माण की जांच शुरू कराई।
विज्ञापन


उधर, सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर विधान परिषद में नेता विरोधी दल डॉ. संजय लाठर के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम गठित कर पड़ताल को भेजी गई। सोमवार को प्रतिनिधिमंडल ने बरेली पहुंचकर निर्देश के तहत जांच शुरू की। मंगलवार को लोगों से बात की, अधिकारियों से मिले, ध्वस्त पंप का निरीक्षण किया मगर प्रतिनिधिमंडल की विधायक  शहजिल इस्लाम से मुलाकात नहीं हो सकी। प्रतिनिधि मंडल का कहना था कि शहर से बाहर होने के कारण विधायक से मुलाकात नहीं हो सकी, जबकि मंगलवार रात विधायक एक रोजा इफ्तार पार्टी में मौजूद दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौलाना तौकीर से गुपचुप मिले इस्लाम साबिर
चर्चा है कि विधायक शहजिल इस्लाम के पिता इस्लाम साबिर ने पिछले दिनों रोजा इफ्तार से पहले शाम को एक सपा नेता के साथ आईएमसी मुखिया मौलाना तौकीर से उनके आवास पर मुलाकात की। इफ्तार और नमाज के बाद वह मौलाना के आवास से बाहर निकलते देखे गए। अंदर क्या बात हुई यह तो किसी को नहीं पता। अलबत्ता दोनों की मुलाकात लगभग दो घंटे चली। कयास हैं कि विधायक शहजिल इस्लाम अपने एक बयान से मुश्किल में हैं। उन्हें सपा से भी सहयोग नहीं मिल पा रहा है। लिहाजा, वह मौलाना के पास मदद के लिए गए होंगे। हालांकि, मुलाकात की जानकारी से सपा और आईएमसी दोनों के प्रतिनिधि ने इनकार किया है।


जहां तक मुझे जानकारी है विधायक कुछ दिन से घर पर नहीं थे, कहीं बाहर गए हुए थे। शाम को लौटकर आए और रोजा इफ्तार में शामिल हुए। मुझे बस यही जानकारी है।
- डॉ. आईएस तोमर, पूर्व मेयर एवं सदस्य, सपा प्रतिनिधिमंडल

जो जानकारी है, उसके अनुसार पिछले दो दिन से विधायक घर पर नहीं थे। हमने भी कॉल की पर संपर्क नहीं हो सका। मंगलवार शाम को वापस आए थे और रोजा इफ्तार में शामिल हुए।
- शिवचरन कश्यप, जिलाध्यक्ष एवं सदस्य प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed