फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shahjahanpur youth dies after falling from train

Bareilly News: ट्रेन से गिरकर शाहजहांपुर के युवक की मौत

Fri, 23 Aug 2024 05:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Shahjahanpur youth dies after falling from train
नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर युवक की मौत।
बिलपुर क्राॅसिंग से पहले नदी के पास हुई घटना
विज्ञापन

दो साथियों के साथ गुजरात के लिए निकला था
फतेहगंज पूर्वी। शाहजहांपुर से दो साथियों के साथ गुजरात के लिए जा रहे युवक की बुधवार की देर रात ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। उसका सिर धड़ से अलग हो गया था।
नहर कॉलोनी पुवायां रोड, शाहजहांपुर 23 वर्षीय निवासी अनुराग वर्मा शाहजहांपुर से अपने दो साथियों के साथ गुजरात में एक सोलर कंपनी में काम करने के लिए नौचंदी ट्रेन से रवाना हुए थे। रात एक बजे के करीब बिलपुर क्राॅसिंग से दो सौ मीटर पहले बहगुल नदी के पास गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। साथियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका, तब तक ट्रेन टिसुआ पहुंच चुकी थी। इसके बाद उनके साथी राहुल और अमित पैदल ही ट्रैक किनारे चलते हुए रात के दो बजे बिलपुर आरपीएफ पुलिस चौकी पहुंचकर जानकारी दी। चौकी के सिपाही ऋषिपाल के साथ पैदल चलने के 50 मिनट बाद अनुराग का धड़ पड़ा हुआ था। वहीं, सिर अप लाइन के ट्रैक पर था। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

यात्रियों के धूम्रपान से बिगड़ गई थी तबीयत
सूचना पर अनुराग के बड़े भाई रोहित भी बिलपुर पहुंच गए। अनुराग के साथी राहुल ने बताया कि रात 12 बजे शाहजहांपुर से नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन पर जनरल बोगी में बैठे थे। तभी कुछ लोग बोगी में धूम्रपान कर रहे थे। इसकी वजह से अनुराग की तबीयत बिगड़ने लगी। वह उल्टी करने के लिए जैसे ही गेट पर गया। तभी दूसरी तरफ से एक ट्रेन निकली। वह झटका लगने से वह नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed