फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shahjahanpur resident mother and son died in road accident

Bareilly News: सड़क हादसे में शाहजहांपुर निवासी मां-बेटे की मौत

Sat, 26 Jul 2025 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Shahjahanpur resident mother and son died in road accident
फरीदपुर। बरेली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर सामने से आ रही कार से बचने के लिए चालक ने ऑटो मोड़ा तो पीछे से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। इससे ऑटो आगे चल रहे ट्रक में घुस गया। हादसे में शाहजहांपुर निवासी मां-बेटे की मौत हो गई। तीन अन्य घायल हुए हैं। ऑटो में कुल छह लोग सवार थे।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के कटरा थाना क्षेत्र के गांव कपूर नगला निवासी जसवीर ऑटो चलाते हैं। उनकी बहन के घर ढकिया तिवारी गांव में शनिवार को बच्चे का नामकरण संस्कार होना है। इसमें नेग देने के लिए जसवीर अपने गांव से कपड़े खरीदने फरीदपुर आ रहे थे। ऑटो में उनकी मां रामसनेही, पत्नी 20 वर्षीय पिंकी भी बैठी थीं। पिंकी की गोद में एक साल का बेटा राघव था। जसवीर ने खुदागंज से दो अन्य यात्रियों को भी बैठा लिया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नेशनल हाईवे पर फरीदपुर थाना क्षेत्र के नवादा वन गांव के पास जब ऑटो पहुंचा तो सामने से विपरीत दिशा से कार आ रही थी। कार से बचने के लिए जसवीर ने अपना ऑटो मोड़ा। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उनके ऑटो में टक्कर मार दी। जसवीर का ऑटो अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में घुस गया। हादसे में जसवीर की पत्नी पिंकी और बेटे राघव की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी मां रामसनेही समेत दो अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed