{"_id":"5f1be9f26350191a757e37fc","slug":"shahjahanpur-lovers-found-hanging-to-tree-police-investigation-going-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: बबूल के पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: बबूल के पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, परिवार में मचा कोहराम
Sat, 25 Jul 2020 01:44 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 25 Jul 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के मदनापुर ब्लाक में पुलिस ने युवक और युवती का पेड़ से लटकता हुआ शव बरामद किया है। मामला गांव पंखाखेड़ा के निकट बहगुल नदी के किनारे का है। पुलिस को बबूल के पेड़ से एक युवक और युवती का शव लटकता हुआ मिला है।
विज्ञापन
बताया गया कि दोनों युवक और युवती आपस में रिश्तेदार हैं। वह एक दूसरे से प्रेम करते थे और शुक्रवार रात से लापता थे। परिवारीजन इनकी तलाश कर रहे थे। शनिवार सुबह दोनों का शव पेड़ से लटकने की जानकारी पंखाखेड़ा के ग्रामीणों ने दी।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। मदनापुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव बरुआ में हाकिम कश्यप की बेटी पूजा और रिश्तेदार सुखदयाल का बेटा विपिन एक दूसरे से प्रेम करते थे।
विज्ञापन
शुक्रवार रात पूजा और विपिन अपने-अपने घर से निकल गए थे। पूजा के जाने की जानकारी उसके परिजनों को नहीं लगी, लेकिन विपिन के परिजनों को पता लग गया कि वह घर पर नहीं है।
उसके परिजन उसकी तलाश में लग गए। शनिवार सुबह पूजा की गैरमौजूदगी की जानकारी भी उसके परिजनों को हो गई। इस दौरान विपिन के परिजन पंखाखेड़ा गांव पहुंचे, वहां उन्होंने विपिन की फोटो ग्रामीणों को दिखाई।
तब ग्रामीणों ने बताया कि बहगुल नदी के किनारे बबूल के पेड़ से एक युवक और एक युवती फांसी के फंदे पर लटक रहे हैं। तब विपिन और पूजा के परिजन वहां पहुंचे और शवों को देखकर पहचान की।
दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस को सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इधर परिजनों ने विपिन की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस हर बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है।