फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shahjahanpur girl victim of assault and burn now in better condition says parents

दुष्कर्म के प्रयास के बाद केरोसिन डालकर जलाई गई छात्रा की हालत में सुधार, रिश्तेदार को पुलिस ने छोड़ा

Mon, 01 Mar 2021 02:43 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 01 Mar 2021 02:43 PM IST
विज्ञापन
Shahjahanpur girl victim of assault and burn now in better condition says parents
सांकेतिक तस्वीर

शाहजहांपुर के नगरिया मोड़ पर जली अवस्था में मिली छात्रा की स्थिति में अब काफी सुधार नजर आ रहा है। रविवार को उसने दाल और दलिया भी खाई। उसकी स्थिति में सुधार से परिवार खुश है। वहीं पुलिस ने हिरासत में लिए पीड़िता के रिश्तेदार को पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। 

विज्ञापन


22 फरवरी को नगरिया मोड़ के पास राईखुर्द गांव के करीब एक खेत में एसएस कॉलेज की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा जली हुई अवस्था में मिली थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर रात में ही छात्रा को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। 
विज्ञापन


लखनऊ में छात्रा ने बयान दिए थे कि उसे कॉलेज में पढ़ने वाली सहेली पिंकी ने बाहर मिलने के लिए बुलाया था। जब वह बाहर निकली तो कुछ दूर चलने पर कॉलेज में पढ़ने वाले सुभाष, मनीष और पिंकी का फुफेरा भाई राजू मिल गए। तीनों उसे वारदातस्थल पर ले गए और दुष्कर्म का प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर केरोसिन डालकर जला दिया। पुलिस ने पिंकी, राजू, मनीष और सुभाष को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया था। पीड़िता के पिता ने बताया कि छात्रा की हालत में अब काफी सुधार है। वह बात कर पा रही है। उसने रविवार को पतली दलिया और दाल भी खाई। उम्मीद है कि जल्द उसकी जिंदगी पहले जैसी हो जाएगी। 


पिता ने बताया कि उसके रिश्तेदार को पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन दिन से बैठा रखा था। पुलिस ने उसे अब छोड़ दिया है। बिटिया ने जिन आरोपियों के नाम लिए थे, उन्हें जेल भेजा जा चुका है। अब पुलिस बिना वजह अन्य लोगों को परेशान न करे। 

छात्रा के बयान काफी अहम हैं। पुलिस अभी जांच कर रही है इसलिए लोगों से पूछताछ भी होगी। परिस्थितिजन्य सुबूत जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 
-एस आनंद, पुलिस अधीक्षक, शाहजहांपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed