फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   shahabuddin barelvi said action should be taken against Dhirendra Shastri under the conversion law

Bareilly News: धीरेंद्र शास्त्री पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी, कहा- धर्मांतरण कानून के तहत हो कार्रवाई

Fri, 27 Jan 2023 04:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 27 Jan 2023 04:24 PM IST
सार

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने इस्लाम धर्म के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है। मौलाना ने सरकार से मांग की है कि धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ धर्मांतरण कानून के तहत कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन
shahabuddin barelvi said action should be taken against Dhirendra Shastri under the conversion law
धीरेंद्र शास्त्री , मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली की दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के बयानों और कार्यक्रमों पर तीखी प्रतिक्रिया की है। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री अपने बयानों से देश में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। धर्मांतरण की बात करते हैं। खुले मंच से इस्लाम धर्म के खिलाफ साजिश रचने और मजाक उड़ाने का काम कर रहे हैं। सरकार के इनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। 

विज्ञापन

'कार्रवाई न होने पर जाएंगे कोर्ट'

मौलाना शहाबुद्दीन ने बताया कि धीरेंद्र शास्त्री ने खुद कहा कि वो अब तक 328 पुरुष और महिलाओं का धर्मांतरण करवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई मुस्लिम धर्मगुरु किसी गैर मुस्लिम का धर्मांतरण करा देता तो वो 24 घंटे के अंदर जेल की सलाखों में होता, मगर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ सरकार खामोश तमाशबीन बनी हुई है । मौलाना ने कहा कि मेरी सरकार से गुजारिश है कि धर्मांतरण कानून के तहत धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कार्रवाई की जाए। अगर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो मुस्लिम जमात के लोग कोर्ट जाने पर मजबूर होंगे।  

विज्ञापन


Bareilly News: प्रेमी ने पति से कराया तलाक, फिर प्रेमिका से निकाह कर दीं यातनाएं, कई बार सिगरेट से जलाया
विज्ञापन
विज्ञापन

 

'भारत कभी भी हिंदू राष्ट्र नहीं हो सकता'

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भारत लोकतांत्रिक देश है, यहां लोकतंत्र कायम है। संविधान के अनुरूप देश चलता है। संविधान पर सभी लोगों को भरोसा है। जो लोग भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की कोशिश करते हैं वो लोग सपनों की जिंदगी जी रहे हैं। भारत कभी भी हिंदू राष्ट्र नहीं हो सकता और न ही मुस्लिम राष्ट्र बन सकता है। उन्होंने कहा कि हिन्दू राष्ट्र और मुस्लिम राष्ट्र की बातें करने वाले लोगों को हकीकत की जिंदगी जीना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed