Bareilly News: धीरेंद्र शास्त्री पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी, कहा- धर्मांतरण कानून के तहत हो कार्रवाई
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने इस्लाम धर्म के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है। मौलाना ने सरकार से मांग की है कि धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ धर्मांतरण कानून के तहत कार्रवाई की जाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली की दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के बयानों और कार्यक्रमों पर तीखी प्रतिक्रिया की है। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री अपने बयानों से देश में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। धर्मांतरण की बात करते हैं। खुले मंच से इस्लाम धर्म के खिलाफ साजिश रचने और मजाक उड़ाने का काम कर रहे हैं। सरकार के इनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
'कार्रवाई न होने पर जाएंगे कोर्ट'
मौलाना शहाबुद्दीन ने बताया कि धीरेंद्र शास्त्री ने खुद कहा कि वो अब तक 328 पुरुष और महिलाओं का धर्मांतरण करवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई मुस्लिम धर्मगुरु किसी गैर मुस्लिम का धर्मांतरण करा देता तो वो 24 घंटे के अंदर जेल की सलाखों में होता, मगर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ सरकार खामोश तमाशबीन बनी हुई है । मौलाना ने कहा कि मेरी सरकार से गुजारिश है कि धर्मांतरण कानून के तहत धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कार्रवाई की जाए। अगर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो मुस्लिम जमात के लोग कोर्ट जाने पर मजबूर होंगे।
Bareilly News: प्रेमी ने पति से कराया तलाक, फिर प्रेमिका से निकाह कर दीं यातनाएं, कई बार सिगरेट से जलाया
'भारत कभी भी हिंदू राष्ट्र नहीं हो सकता'
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भारत लोकतांत्रिक देश है, यहां लोकतंत्र कायम है। संविधान के अनुरूप देश चलता है। संविधान पर सभी लोगों को भरोसा है। जो लोग भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की कोशिश करते हैं वो लोग सपनों की जिंदगी जी रहे हैं। भारत कभी भी हिंदू राष्ट्र नहीं हो सकता और न ही मुस्लिम राष्ट्र बन सकता है। उन्होंने कहा कि हिन्दू राष्ट्र और मुस्लिम राष्ट्र की बातें करने वाले लोगों को हकीकत की जिंदगी जीना चाहिए।