{"_id":"57153c1f4f1c1b4b6e8b4db4","slug":"sewer-water-flowing-from-taps","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलों से बह रहा सीवर का पानी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलों से बह रहा सीवर का पानी!
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Tue, 19 Apr 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
गंदा पानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी की समस्या शहर के इलाकाें में विकराल रूप लेती जा रही है। कई इलाकाें में पानी नहीं आ रहा है और जहां आ रहा है वहां पीने लायक नहीं है। राजेंद्रनगर ई ब्लाक में सीवर का पानी सप्लाई हो रहा है। पानी इतना गंदा व बदबूदार है कि लोगाें ने अब नल खोलना तक बंद कर दिया है। जरूरत का पानी पार्क में लगे हैंडपंप से ले रहे हैं।
पिछले एक माह से वार्ड 16 के बाशिंदे परेशान हैं। लोगाें ने बोतल में पानी भरकर दिखाया तो उसमें पीले रंग की गंदगी दिखाई पड़ी। यह मिट्टी या बालू नहीं है, बल्कि लोग इसे सीवर की गंदगी बता रहे हैं। इसमें से दुर्गंध भी आती है। गंगाशील अस्पताल, जनकपुरी के वाटरटैंक से करीब 250 घराें को पानी की सप्लाई इस इलाके में होती है। स्थानीय निवासी रश्मि भाटिया, किरन, पूजा देवी, हरीश चंद्र, वैशाली, रजनी कनौजिया, रामप्रकाश अग्रवाल, भूवनचंद्र हरबोला ने बताया कि जब पानी ऐसा ही है तो जल कर देने से क्या फायदा। लोगाें का कहना है कि यह पहली बार नहीं है कि पानी गंदा आ रहा है। इससे पहले भी समस्या हो चुकी है।
‘समस्या बड़ी है। जलकल के आरबी राजपूत को फोन किया तो वे टालमटोली कर रहे हैं। पाइप लाइन पुरानी है, आशंका है कि बीच से फट गई होगी तो सीवर का पानी आने लगा है। इलाके के लोग परेशान हैं।’
विज्ञापन
शशि सक्सेना, पार्षद, वार्ड 16
पानी के बचाने को शुरू किया अभियान
पानी बचाने के लिए शाहाबाद में युवा बरेली सेवा क्लब ने अभियान शुरू किया है। युवाआें के इस क्लब में शामिल सदस्याें ने इलाकाें में पानी बचाने के लिए बैनर और पम्फ्लेट लगाना शुरू कर दिया है। मैसेज बनाकर सभी ग्रुप व सदस्याें को भेजा जा रहा है। शाहाबाद में पानी की समस्या बढ़ती जा रही है। इसको लेकर संस्था ने यह अभियान चलाया है। क्लब के अध्यक्ष गुलफाम अंसारी का कहना है कि शाहाबाद में अगर दस फीसदी भी अभियान सफल हुआ तो इसे और बढ़ाया जाएगा। अभियान में अहमद खान, नासिर खान, लोकेश शर्मा, तफसीर हुसैन, मनोज, राम सिंह व अन्य का सहयोग है।