{"_id":"6812966f28bf5fd20605b36d","slug":"sewer-line-choked-in-karmachari-nagar-dirty-water-reaches-homes-bareilly-news-c-4-lko1064-630072-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कर्मचारी नगर में सीवर लाइन चोक, घरों तक पहुंचा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कर्मचारी नगर में सीवर लाइन चोक, घरों तक पहुंचा गंदा पानी
विज्ञापन
बरेली। कर्मचारी नगर की पांच कॉलोनियों में सीवर लाइन चोक होने से घरों तक गंदा पानी पहुंच रहा है। इससे करीब तीन सौ से अधिक परिवार प्रभावित हैं। बुधवार को केसर कॉलोनी में एक घर में गंदा पानी घुस गया। समस्या को देखते हुए सोसाइटी ने पंप सेट के साथ ही मजदूर लगवाकर समस्या का निस्तारण कराया।
कर्मचारी नगर की केसर वाटिका, ऑफिसर्स एन्क्लेव, राधिका, त्रिवेणीनगर और लाजपतनगर काॅलोनी में सीवर लाइन चोक होने से स्थानीय लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। केसर वेलफेयर सोसाइटी के उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने महापौर और नगर आयुक्त को पत्र भेजा है। उन्होंने बताया कि 15 दिन से सीवर चोक है। अब स्थिति बिगड़ रही है। ब्यूरो
--
कर्मचारी नगर में निगम की कोई सीवर लाइन नहीं पड़ी है। फिर भी हम अपनी टीम भेजेंगे। स्थायी समाधान तभी हो पाएगा जब वहां नए सिरे से पूरे कर्मचारी नगर में सीवर लाइन डाली जाए। इसका प्रस्ताव अमृत 2.0 में है। - सिद्धार्थ कुमार, अधिशासी अभियंता, जलकल
विज्ञापन
हम तो यही चाहते हैंं कि नगर निगम समाधान निकाले, क्योंकि हम शहर का हिस्सा हैं। कॉलोनी आज की नहीं वर्षों पुरानी है। -पंकज सक्सेना, स्थानीय निवासी
मैंने नगर आयुक्त को व्हाट्सएप पर सीवर लाइन की समस्या से अवगत कराया है, उन्होंने जवाब में लिखा कि नगर निगम की सीवर लाइन नहीं है। मैंने अवगत कराया कि यह पुरानी कॉलोनी है। -शैलेंद्र कुमार सुमन, स्थानीय निवासी