फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sewer and water pipelines will be laid before the road is built

Bareilly News: सड़क बनने से पहले बिछाई जाएंगी सीवर व पानी की पाइप लाइन

Sat, 19 Apr 2025 02:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Sewer and water pipelines will be laid before the road is built
बरेली। बार-बार सड़क खोदने से होने वाली परेशानी से बचने के लिए अब नगर निगम की ओर से नई कवायद शुरू की गई है। जहां सीवर और पेयजल लाइनें नहीं है, वहां अब सड़क निर्माण के साथ ही इनको बिछाया जाएगा। इसी के मुताबिक कार्य का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने इसको लेकर निर्देश जारी किए हैं। बताया कि बिना प्लानिंग के अब कोई सड़क नहीं बनाई जाएगी। निर्माण विभाग ने शहर के सभी 80 वार्डों के पार्षदों से एस्टीमेट बनाने के लिए सड़कों की सूची भी मांगी है। अधिकारियों को भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि एक ही बार में पूरा एस्टीमेट बनाया जाए, ताकि बार-बार सड़क न खोदनी पड़े।
विज्ञापन

बढ़ जाएगा खर्च
शहर में सड़क और नाली निर्माण के साथ पेयजल व सीवर की लाइनें बिछाने से खर्च भी बढ़ेगा। आंकड़ों के मुताबिक, नगर निगम विकास कार्याें पर हर साल करीब 600 करोड़ रुपये खर्च करता है। नई लाइनें बिछाने से यह खर्च बढ़कर 800 करोड़ होने का अनुमान है। हालांकि, इससे जहां स्थानीय लोगों को सहूलियत मिलेगी वहीं, सड़क बार-बार खोदने से राहगीरों को होने वाली परेशानी से भी निजात मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


--

जहां सीवर और पेयजल लाइनें नहीं है, वहां सड़क निर्माण के साथ ही उनको बिछाया जाएगा। जलकल और निर्माण विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed