फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Several people, including two women, injured by cat and monkey bites.

Bareilly News: हरदोई ब्रांच नहर से मिला युवक का शव

Sat, 26 Sep 2026 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 26 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Several people, including two women, injured by cat and monkey bites.
मृतक प्रदीप का फाइल फोटो - फोटो : मृतक वीरभान का फाइल फोटो। स्त्रोत: परिजन
घुंघचाई। हरदोई ब्रांच नहर में छलांग लगाकर कूदे युवक का शव घुंघचाई क्षेत्र में हरदोई ब्रांच नहर से खोज लिया गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने युवक की शिनाख्त की। वह 13 दिनों से लापता चल रहा था। घुंघचाई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव भैरोकला निवासी प्रदीप कुमार पुत्र श्री कृष्ण (18) पड़ोस के रहने वाले एक ग्रामीण के खेत में डेढ़ माह पहले लौकी के पाॅलेज में कीटनाशक दवा का स्प्रे कर रहे थे। स्प्रे करने के दौरान उसकी एक आंख में दवाई गिर गई थी। उन्होंने काफी इलाज कराया, लेकिन उनकी आंख ठीक नहीं हो सकी थी। डाॅक्टरों ने आंख खराब होने की जानकारी दी। आंख का काफी इलाज करने के बाद डॉक्टर ने आंख ठीक न होने का हवाला देते हुए इलाज के लिए मना कर दिया था।
विज्ञापन

आंख खराब हो जाने से प्रदीप डेढ़ माह से डिप्रेशन में चल रहा था। 13 सितंबर को वह बाइक से घर से निकला था। उसने माधोटांडा क्षेत्र के शाहगंढ रेलवे के पास से गुजर रही हरदोई ब्रांच नहर में छलांग लगा ली। 14 सितंबर को सूचना थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। उसकी बाइक नहर के किनारे मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को घुंघचाई थाना क्षेत्र के हरदोई ब्रांच नहर डूडा पुल के पास उसका शव मिला। सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed