फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Several hours of traffic jammed on the Lucknow-Delhi highway, the road broke down due to axle breakdown.

लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर कई घंटे जाम, एक्सल टूटने से बीच रोड खराब हुआ ट्रक

Mon, 28 Dec 2020 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Several hours of traffic jammed on the Lucknow-Delhi highway, the road broke down due to axle breakdown.
ट्रक खराब होने से हाईवे पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
फतेहगंज पूर्वी। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर रविवार दोपहर एक ट्रक खराब होने से फिर लंबा जाम लग गया। कई घंटे वाहन यहां फंसे रहे। इस बीच एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाया।
विज्ञापन

कई दिनों से रोज किसी न किसी वजह से हाईवे पर जाम लग रहा है। रविवार दोपहर बाद चार बजे बरेली की ओर से जा रहे एक ट्रक का एक्सल बीच रोड पर ही टूट गया। बहगुल नदी से पहले बीच रोड पर ट्रक खड़ा हो गया। इससे रोड पर जाम लगना शुरू हो गया। उसी समय हुलासनगरा क्रासिंग कई ट्रेनों के निकलने के कारण देर तक बंद रही। इसके चलते जाम बढ़ता चला गया। शाम होते-होते कई वाहनों की कतार दोनों ओर कई किमी तक पहुंच गई। गड्ढों से उठती हुई मिट्टी में धूल के कारण वाहन चालकों को सही से दिखाई भी नहीं दे रहा था।
विज्ञापन

इससे तमाम वाहन एक दूसरे के सामने आकर आड़े-तिरछे फंस गए। जाम में एंबुलेंस भी फंसी रही, जिसको पुलिस ने साइड से निकलवाया। पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए मशक्कत की तो रात आठ बजे जाम खुल सका। इस दौरान छोटे वाहनों को खेड़ा-बझेड़ा लिंक मार्गों से निकाला गया। हाईवे पर वाहन रेंग-रेंग कर निकल रहे थे। वहीं, सड़क निर्माण करा रही कंपनी आरसीएल के इंजीनियर का कहना है कि इसी हफ्ते फतेहगंज ओवरब्रिज पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य को पूरा करा दिया जाएगा। जिससे जाम से कुछ राहत मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed