फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Seven-year-old boy stabbed five-year-old child neck with knife in bareilly

यूपीः मां ने उकसाया तो सात साल के लड़के ने छुरी से रेत दिया पांच वर्षीय बच्चे का गला

Sun, 23 Aug 2020 09:57 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (बरेली) Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 23 Aug 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Seven-year-old boy stabbed five-year-old child neck with knife in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

बच्चों के आपसी झगड़े पर भड़की मां ने उकसाने पर सात साल के बच्चे ने पांच साल के बच्चे को घर में खींचकर उसकी गर्दन छुरी से रेत दी। बुरी तरह लहूलुहान हुए बच्चे को नाजुक हालत में कस्बे के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बच्चे की मां की ओर से थाने में तहरीर दे दी गई है, हालांकि पुलिस अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

विज्ञापन


दिल दहलाने वाली यह घटना कस्बे के मोहल्ला चौपुला में रविवार सुबह हुई। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक इसी मोहल्ले में रहने वाले शहबाज का पांच वर्षीय बेटा जैनुल घर के बाहर गली में दूसरे बच्चों के साथ खेल रहा था। खुद शहबाज मजदूरी करने गए हुए थे, उनकी पत्नी फरहीन घर पर थीं। खेल-खेल में ही जैनुल का पड़ोस में रहने वाले सात वर्षीय बच्चे से झगड़ा हो गया जिसके बाद वह घर चला गया। आरोप है कि कुछ ही देर गुस्से में तमतमाता हुए वह फिर लौटा और जैनुल को खींचकर अपने घर ले गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


आरोप है कि मारपीट के दौरान ही सात वर्षीय बच्चे की मां ने छुरी उठाकर जैनुल को मारने को कहा। इस पर उसने छुरी से जैनुल के गले पर कई वार कर दिए। लहूलुहान होकर जैनुल वहीं गिर पड़ा। घर के दरवाजे पर मौजूद कुछ बच्चों ने पूरा वाकया जैनुल के घर जाकर उसकी मां फरहीन को बताया तो उसने जैनुल को उठाकर कस्बे के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद थाने आकर तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed