फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Seven thousand beneficiaries will arrive at the public meeting in 140 buses.

Bareilly News: 140 बसों से जनसभा में पहुंचेंगे सात हजार लाभार्थी

Tue, 13 Oct 2026 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Seven thousand beneficiaries will arrive at the public meeting in 140 buses.
- जिले के सभी ब्लॉकों से सुबह रवाना होंगी बसें, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी होंगे शामिल
विज्ञापन

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में विभिन्न योजनाओं के सात हजार लाभार्थियों को पहुंचाने की तैयारी की गई है। इसके लिए प्रशासन ने 140 बसों की व्यवस्था की है। जिले के सभी ब्लॉकों से सोमवार सुबह ये बसें रवाना होंगी। प्रत्येक बस में 50-50 लाभार्थियों को कार्यक्रम स्थल तक लाया जाएगा।
डीपीआरओ कमल किशोर के अनुसार, लाभार्थियों को ब्लॉक स्तर से बसों के जरिये जनसभा स्थल तक पहुंचाया जाएगा। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं शामिल हो सकती हैं। लाभार्थियों को समय से जनसभा स्थल तक बसों के जरिये सामूहिक रूप से कार्यक्रम में पहुंचाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

बनाए गए चार सेफ हाउस
बरेली। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान आपात स्थिति से निपटने के लिए कार्यक्रम स्थल समेत जिला अस्पताल, मिशन अस्पताल, गंगाचरण अस्पताल में सेफ हाउस बनाए गए हैं। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि अधिकारियों को संबंधित अस्पतालों में चिकित्सा व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और आपात स्थिति में मरीजों को समय पर इलाज दिलाने की जिम्मेदारी सौंपी है। कार्यक्रम के दौरान किसी व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने या अन्य चिकित्सकीय आपात स्थिति उत्पन्न होने पर इलाज के इंतजाम मौके पर रहेंगे। सरकारी एंबुलेंस काफिले के साथ रहेंगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में उपचार मिलने में देरी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम की सुरक्षा में तैनात रहेंगे 2100 पुलिसकर्मी
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंगलवार को बरेली में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर करीब 2100 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके लिए जोन के नौ जिलों से पुलिसकर्मियों को बुलाया गया है। पांच कंपनी पीएसी को भी लगाया गया है।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए उपलब्ध कराए गए बल के विवरण के अनुसार, 10 एएसपी, 20 सीओ, 50 इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी, 180 उपनिरीक्षक, 1500 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल और 200 महिला कांस्टेबलों की ड्यूटी लगाई गई है। इनके अलावा पांच ट्रैफिक इंस्पेक्टर, 22 ट्रैफिक उप निरीक्षक, 120 ट्रैफिक हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल यातायात व्यवस्था संभालने के लिए तैनात किए गए हैं। एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
...ताकि जनसभा के दौरान गुल न हो बिजली
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता ने जनसभा स्थल से लेकर पुलिस लाइन तक निरीक्षण कर व्यवस्था परखी। पुलिस लाइन में भी बिजली आपूर्ति की तैयारियां परखी गईं। अधिकारियों का जोर इस बात पर है कि कार्यक्रम के दौरान बिजली की आवाजाही से कोई व्यवधान न पड़े। अधीक्षण अभियंता ललित कुमार ने बताया कि कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर बिजली संबंधी तैयारियों को देखा। मुख्य अभियंता के निर्देशों के अनुपालन में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

पीडब्ल्यूडी लगा रहा स्विस कॉटेज
बरेली। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड की ओर से पुलिस लाइन में स्विस कॉटेज लगवाने के साथ टेंट, मंच और सेफ हाउस तैयार कराया गया है। इसके अलावा कई स्थानों पर सड़कों की मरम्मत और सुधार के कार्य भी कराए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर भी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता भगत सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से स्विस कॉटेज लगवाए गए हैं। कार्यक्रम के लिए टेंट लगाने, मंच तैयार कराने और सेफ हाउस बनाने की जिम्मेदारी भी विभाग पर ही है, जिसे पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed