{"_id":"679d37afc27ae5ed7c00f6e2","slug":"seven-thefts-and-four-robberies-in-22-days-none-disclosed-bareilly-news-c-4-1-bly1039-571962-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 22 दिन में सात चोरियां और चार लूट, खुलासा किसी का नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 22 दिन में सात चोरियां और चार लूट, खुलासा किसी का नहीं
विज्ञापन
मीरगंज। क्षेत्र में 22 दिन में सात चोरियों और चार लूटकांड की वारदातों को अंजाम दिया गया है, लेकिन इन मामलों में पुलिस ने किसी का खुलासा नहीं किया है। अब थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने तीन घरों के ताले काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया और लाखों रुपये का जेवर और नकदी लेकर भाग गए। इन घटना से लोगों में दहशत का माहौल है।
थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया में चोरों ने फतेह सिंह, बुलाकी राम और कृष्ण पाल के घरों को निशाना बनाया। फतेह सिंह के बेटे राजेश सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहकर फास्ट फूड का दुकान चलाते हैं। उसकी 17 नवंबर को शादी हुई थी। घर में सारा दहेज का सामान रखा था। वह 15 दिन पूर्व अपने घर में ताला लगाकर परिवार सहित दिल्ली चले गए।
बृहस्पतिवार की रात उसके घर का ताला तोड़कर चोर घर में रखे 45 हजार रुपये नकद एवं पांच लाख रुपए के जेवर, पीतल के बर्तन उड़ा ले गए।
इसके बाद चोरों ने कृष्ण पाल के घर को निशाना बनाया। वह परिवार सहित जयपुर में रहते हैं। उन्हें भी ग्रामीणों ने चोरी की सूचना दे दी है। वह वहां से घर के लिए चल पड़े हैं। उनके घर से भी जेवर और बर्तन चोरी हुए हैं। इसके बाद बुलाकी राम के घर को निशाना बनाया गया, जहां से पीतल के बर्तन आदि चोरी हुए हैं। ग्रामीणों ने पुलिस को चोरी होने की सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन अभी सभी लोगों के घर न पहुंचने के कारण तहरीर नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
--
तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। अन्य मामलों में विवेचना की जा रही है।
- सिद्धार्थ सिंह तोमर, प्रभारी निरीक्षक
--
कब-कब हुईं वारदातें
26 जनवरी को ससुराल जाते समय नौसना पुल पर नरगिस और उसके पति अली अहमद को बाइक सवार तीन लुटेरों ने पीटकर जेवर और नकदी लूट ली थी, लेकिन पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज न करके पीड़ित के ससुर से तहरीर बदलवाकर चोरी का मामला दर्ज किया। 29 जनवरी को मोहल्ला मेवात के गंगासरन के मकान में घुसकर छह लाख की चोरी की गई। 22 दिन के अंदर अंडर पास पर बैंक से रुपये निकालकर अपने घर जा रहे ग्रामीण से बाइक सवार बदमाशों ने रुपये लूट लिए थे। हुरहुरी सिंधौली एवं एक बैंक मित्र से लूट आदि जगहों पर भी घटनाएं हुईं। इस तरह शुक्रवार की रात फतेहगंज पश्चिमी में दो लूट की घटनाएं हुईं, जिसमें दंपती से सात हजार नकदी व ढाई तोला सोने लूटेरे लूट ले गए। अन्य लूट के मामले में व्यापारी इससे बाल-बाल बच गया। संवाद