फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Seven teenagers missing from Arya Samaj Orphanage's Gurukul

Bareilly News: आर्य समाज अनाथालय के गुरुकुल से सात किशोर लापता, पांच मिले, अन्य दो की तलाश

Thu, 20 Mar 2025 07:44 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 20 Mar 2025 07:44 AM IST
सार

बरेली में आर्य समाज अनाथालय के गुरुकुल से बुधवार को सात किशोर लापता हो गए। पुलिस ने पांच किशोरों को बरामद कर लिया। अन्य दो की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
Seven teenagers missing from Arya Samaj Orphanage's Gurukul
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI generated

विस्तार

बरेली के कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस स्थित आर्य समाज अनाथालय के गुरुकुल से बुधवार को सात किशोर लापता हो गए। इससे गुरुकुल में खलबली मच गई। शाम को किशोरों के परिवार वाले भी बरेली पहुंच गए। आर्य समाज अनाथालय के मंत्री ओमकार आर्य ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने किशोरों की तलाश शुरू की। देर रात दो किशोर मिल गए। अन्य दो की तलाश जारी थी। 

विज्ञापन


आर्य समाज अनाथालय के मंत्री ओमकार आर्य का कहना है कि बुधवार सुबह गुरुकुल के आचार्य चंद्रगुप्त मौर्य सोकर उठे तो उन्होंने देखा की सात किशोर अपने कमरों में नहीं हैं। उनको गुरुकुल परिसर में तलाश किया गया, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। किशोरों के परिवार वालों से संपर्क किया गया, लेकिन वह घर भी नहीं पहुंचे। 
विज्ञापन


लापता किशोरों में शाहजहांपुर के थाना सिंधौली के गांव विलंदपुर निवासी दक्ष कुमार (13), महरैय्या मुर्गी फार्म निवासी चंद्रसेन (14), चंद्रशेकर (12), निखिल (13), निशित (13), बदायूं के थाना उसावां के गांव निरंजन नगला निवासी ओम (14) और शिवा (14) शामिल हैं। इनमें चंद्रसेन और निशित को छोड़कर बाकी किशोर मिल गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पांच किशोर मिल गए हैं। अन्य दो की रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर तलाश की जा रही है। किशोरों के संबंध में गुरुकुल प्रबंधन से भी जानकारी ली गई है। किशोरों को जल्द खोज लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed