{"_id":"5e8ccf1c8ebc3e78b6230606","slug":"seven-shopkeepers-were-sitting-in-lockdown-police-ran-bareilly-news-bly4020156190","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में दुकान खोले बैठे थे सात दुकानदार, पुलिस ने दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में दुकान खोले बैठे थे सात दुकानदार, पुलिस ने दौड़ाया
विज्ञापन
डेलापीर सब्जी मंडी में खरीदारी करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमनगर पुलिस ने सात दुकानदारों पर की कार्रवाई, जिले में 996 गिरफ्तार
विज्ञापन
बरेली। पुलिस की सख्ती के बावजूद लोग लॉकडाउन का नियमों का उल्लंघन करते हुए अपनी व अपने परिवार की जिंदगियों को खतरे में डाल रहे हैं। मुनाफे के लालच में कई व्यापारी भी बाजारों में दुकानें खोले बैठे रहते हैं। मंगलवार को पुलिस ने ऐसे सात दुकानदारों को दौड़ा लिया। फिर उन पर कार्रवाई की। इसके अलावा जिले में नियमों का उल्लंघन कर रहे लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। वाहनों के चालान काटकर लाखों का शमन शुल्क भी बसूला गया।
कोरोना के संक्रमण से शहर वासियों को बचाने को पुलिस प्रशासन लगातार प्रयास कर रहे हैं। कुछ लापरवाह लोग लगातार नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। व्यापारी भी मुनाफे के लालच में बाजारों में दुकानें खोले बैठे हैं। ऐसे में यह लोग अपने साथ ही अपने परिवार व परिचितों की जिंदगियों को भी खतरे में डाल रहे हैं। पुलिस की लगातार सख्ती के बावजूद इन लोगों पर कोई असर नहीं पड़ा तो पुलिस ने मंगलवार को सख्त कदम उठाए। प्रेमनगर में गजक की दुकान चलाने वाले नोनीराम, चूड़ी की दुकान चलाने वाले सफी अहमद, कुती उर्फ साजिद, दानिश उर्फ पकौड़ा, मुन्ना उर्फ अहदम और श्यामगंज बाजार में जूते की दुकान चलाने वाले एक दुकानदार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई की। यह सभी लॉकडाउन के बावजूद दुकानें चला रहे थे। पुलिस कार्रवाई के दौरान इनमें भगदड़ मच गई। वहीं जिले भर में पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे 996 लोगों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा करीब दस हजार वाहनों का चालान काटकर 18,29,116 रुपये का शमन शुल्क बसूला गया। अधिकारियों ने थाना पुलिस को दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देेश दिए हैं।