{"_id":"67075c06f912d02d9306f4cc","slug":"seven-children-injured-due-to-swing-broke-during-durga-puja-mela-in-pilibhit-2024-10-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत में बड़ा हादसा: दुर्गा पूजा मेले में झूला टूटा, सात बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत में बड़ा हादसा: दुर्गा पूजा मेले में झूला टूटा, सात बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर
Thu, 10 Oct 2024 10:16 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 10 Oct 2024 10:16 AM IST
सार
पीलीभीत के गजरौला कस्बे में इन दिनों दुर्गा पूजा मेला चल रहा है। बुधवार रात मेले में झूला टूटने से हादसा हो गया। जिसमें सात बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्गा पूजा मेले में टूटा झूला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के गजरौला में बुधवार रात बड़ा हादसा हो गया। दुर्गा पूजा मेले में झूला टूटने से कई बच्चे गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मेले में अफरातफरी मच गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई। एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक बच्चे की हालत गंभीर बताई गई है। डीएम संजय कुमार सिंह, एसपी अविनाश पांडेय ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
विज्ञापन
गजरौला कस्बे में इन दिनों दुर्गा पूजा मेला चल रहा है। इसमें बच्चों के लिए छोटे-बड़े झूले भी लगाए गए हैं। बुधवार रात बड़े झूले पर कई बच्चे झूला झूल रहे थे। इस दौरान झूला टूट गया। जिससे ट्राली के साथ कई बच्चे नीचे गिरकर घायल हो गए। मेले में अफरातफरी मच गई। परिजनों घायल बच्चों को लेकर अस्पताल को दौड़े।
विज्ञापन
कुछ ही देर में थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया जाता है कि हादसे के समय झूले की स्पीड कम थी। सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है। एक बच्चे को चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर किया गया। झूला संचालन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
डीएम और एसपी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल
- फोटो : अमर उजाला
यह हुए घायल
घायलों में आयुष शर्मा (10), अमन वर्मा (14), सौरव सागर (15), आयशा शर्मा (11) समेत सात घायल हो गए। सभी गजरौला कस्बे के रहने वाले हैं।
घायलों में आयुष शर्मा (10), अमन वर्मा (14), सौरव सागर (15), आयशा शर्मा (11) समेत सात घायल हो गए। सभी गजरौला कस्बे के रहने वाले हैं।