फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Setu Nigam will install lights, Municipal Corporation will handle operations

Bareilly News: लाइटें लगवाएगा सेतु निगम, संचालन संभालेगा नगर निगम

Thu, 20 Apr 2023 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Setu Nigam will install lights, Municipal Corporation will handle operations
बरेली। लाल फाटक पर रात में अंधेरे का डीएम ने संज्ञान लिया। उन्होंने सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक (डीपीएम) और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से बातचीत की। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक को लाइटें लगवाने के आदेश दिए और कहा कि संचालन की जिम्मेदारी नगर निगम निभाएगा।
विज्ञापन

900 मीटर लंबे लाल फाटक पर पुल के निर्माण में 95 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हो गए। पुल की पहली लेन 7 दिसंबर 2022 और दूसरी लेन 2 अप्रैल 2023 को चालू हो गई है, लेकिन 900 मीटर लंबे लाल फाटक पुल की दोनों लेन पर रात में अंधेरा रहता है। रोशनी का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। सेतु निगम को ही रोशनी की व्यवस्था करानी है। संचालन स्थानीय निकाय की जिम्मेदारी होती है, लेकिन लाइटें लगने के बाद रखरखाव कौन करेगा। यह तय नहीं हो सका था। इसलिए लाइटें ही नहीं लगाईं गईं। जब अमर उजाला ने यह मुद्दा उठाया तो डीएम ने संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक प्रोजेक्ट के मुताबिक लाइटिंग कराएं। बाद में नगर निगम संचालन अपने हाथ में रखेगा।
विज्ञापन

लाल फाटक का पुल जिस स्थान पर है। वह कैंट क्षेत्र में आता है। कैंट बोर्ड ने लाल फाटक बनाने के लिए सेतु निगम को एमओयू के बाद जमीन दी थी। एमओयू में उल्लेख है कि जमीन देने के बाद कैंट बोर्ड पुल को लेकर कोई जिम्मेदारी नहीं निभाएगा। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक ने जब कैंट बोर्ड से आग्रह किया तो उसने ठुकरा दिया था। इसीलिए डीएम ने प्रकरण का संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाल फाटक पुल पर रोशनी की व्यवस्था को लेकर स्थिति साफ है। सेतु निगम जल्दी से जल्दी लाइटिंग करेगा। नगर निगम उसकी देखरेख करेगा। - शिवाकांत द्विवेदी, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article