फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Setu Nigam did not fix the danger, the crumbling service road

सेतु निगम ने नहीं ठीक कराई खतरा बनी खस्ताहाल सर्विस रोड

Fri, 26 Jun 2020 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
Setu Nigam did not fix the danger, the crumbling service road
लाल फाटक रोड। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

डीएम ने 16 जून को सेतु निगम के अधिकारियों को लगाई थी फटकार

विज्ञापन
बरेली। सर्विस रोड बनाए बगैर लालफाटक पर ओवरब्रिज का काम शुरू करने से करीब डेढ़ साल के अंदर हादसों में कई लोगों की मौत हो गई थी। इसके बावजूद सेतु निगम ने इससे कोई सबक न लेते हुए चौपुला पर भी सर्विस रोड बनाए बगैर ओवरब्रिज का काम लंबे समय से करा रहा है। टूटी सर्विस रोड की वजह से बारिश में एक्सीडेंट का खतरा और बढ़ गया है। इसे देखते हुए 16 जून को डीएम नितीश कुमार ने सेतु निगम के अधिकारियों को फटकार लगाई थी मगर सर्विस रोड को अब तक ठीक नहीं कराया गया है।
चौपुला चौराहा पर ओवरब्रिज का निर्माण होने से कई दिन से यहां जाम लग रहा है। ओवरब्रिज का निर्माण करने के लिए पुलिस लाइंस, किला रोड और पटेल चौक रोड तीनों ही सड़कों की खुदाई और अब बारिश होने से हादसे का खतरा बढ़ता जा रहा है। डीएम नितीश कुमार ने सेतु निगम के अधिकारियों को सर्विस रोड को ठीक करने की कड़ी हिदायत दी थी मगर इसका अनुपालन अब तक नहीं हुआ है। सिटी स्टेशन से चौपुला चौराहे तक सड़क पूरी तरह उधड़ चुकी है। निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास कीचड़ और पानी भरने से खतरा और भी ज्यादा बढ़ गया है। यही हाल चौराहा से किला की ओर पुराने ओवरब्रिज से सटकर बनी सर्विस रोड का है। इस सड़क पर भी जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। उधर चौकी चौराहे की तरफ जाने वाली सर्विस लेन बंद हैं। पुलिस लाइंस गेट की तरफ वाली रोड भी ठीक नहीं कराई गई है। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि सर्विस रोड जल्द बनाने की तैयारी है। इस संबंध में सेतु निगम के सीपीएम का संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन

कुदेशिया पुल पर नहीं ठीक कराए गए सड़क के गड्ढे
मरम्मत न होने से कुदेशिया पुल की सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। बारिश में पानी भरने से ये सड़क और भी ज्यादा उधड़ गई है। पुल की खस्ताहाल रोड की वजह से आए दिन लोग एक्सीडेंट का शिकार हो रहे हैं। पिछले साल भी यहां बरसात के मौसम में कई हादसे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईवीआरआई अंडरपास में फिर से भर गया पानी
दो दिन पहले बारिश से आईवीआरआई अंडरपास में काफी पानी भर गया था। इससे अंडरपास के लिए बनाए गए ड्रेनेज सिस्टम की पोल गुल गई। बृहस्पतिवार को बारिश से एक अंडरपास में फिर से रिसाव होकर पानी भर गया। हालांकि वह थोड़ी देर बाद काफी कम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed